एक्सप्लोरर

‘जो हुआ...’ अफजल गुरु और याकूब मेमन की फांसी पर बोले उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah News: अफजल गुरु और याकूब मेमन की फांसी पर उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि इन फैसलों में मेरा कोई हाथ नहीं था. ना उनकी गिरफ्तारी में और ना ही उनके वारंट में.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: संसद पर हमले के आरोपी आतंकी अफजल गुरु और मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की फांसी को लेकर एक बार फिर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है. उमर अब्दुल्ला से अफजल गुरु और याकूब मेमन की फांसी को लेकर कुछ सवाल किए गए थे, जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो हुआ सो हुआ, मेरे जवाब देने से वो वापस नहीं आएंगे. ना मेरे जवाब देने से वो मुकदमा फिर खुलेगा. 

दरअसल, उमर अब्दुल्ला द लल्लनटॉप से एक इंटरव्यू में बात कर रहे थे. इस दौरान पूर्व सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि उस वक्त हुकमरान ने जो फैसले लिए वो फैसले लागू हुए. इन फैसलों में मेरा कोई हाथ नहीं था. ना उनकी गिरफ्तारी में और ना ही उनके वारंट में, जो हुआ सो हुआ मैं उसको बदल नहीं सकता.  

‘अफजल गुरु की फांसी से कोई उद्देश्य पूरा नहीं हुआ’
इससे कुछ दिन पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफजल गुरु की फांसी को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अफजल गुरु की फांसी से कोई उद्देश्य पूरा नहीं हुआ. अफजल गुरु की फांसी में हमारी सरकार की कोई भागीदारी नहीं थी. अगर राज्य सरकार से अफजल गुरु की फांसी के लिए मंजूरी ली जाती तो उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलती. अपने रुख को सही ठहराते हुए अब्दुल्ला ने आगे कहा कि वे मृत्युदंड के खिलाफ हैं और वे अदालतों की अचूकता पर विश्वास नहीं करते. 

2021 के संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु पर दिए बयान से उमर अब्दुल्ला बीजेपी के निशाने पर आ गए है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने अब्दुल्ला के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. अन्य बीजेपी नेताओं ने कहा कि अब्दुल्ला का आतंकियों के पक्ष में बोलना देश विरोधी है.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने BJP को बताया 'मुस्लिम विरोधी', बोले- आजादी के बाद पहली बार एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget