एक्सप्लोरर

'PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग' वाले बयान पर गुलाम नबी आजाद पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, याद दिलाई ये बात

Farooq Abdullah on Gulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद ने एक बयान देकर आलोचन का स्वागत कर लिया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उनपर भड़के हुए हैं. फारूक अब्दुल्ला ने आजाद को जमकर लताड़ा है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला को लेकर दावा किया था कि वे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ सीक्रेट मीटिंग करते हैं. इस पर फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) का जवाब आया है. फारूक ने कहा, "जब मैं उनके(गुलाम नबी आजाद) ऐसे बयान सुनता हूं तो मुझे हैरानी होती है. अगर मुझे प्रधानमंत्री मोदी या अमित शाह से मिलना है तो मैं दिन में मिलूंगा, रात में क्यों मिलूंगा?'' हालांकि आजाद ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया है और बताया कि उन्होंने वास्तव में क्या कहा था. 

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं जरूर आजाद साहब की इज्जत करता हूं लेकिन मुझे हैरानी होती है. मैं किस डर से रात में मिलूं.अफसोस इस बात का है कि ये जोर-जोर से यह कह रहे हैं. क्या वजह है कि हर जगह फारूक अबदुल्ला को बदमान किया जा रहा है और घसीटा जा रहा है. उन्हें यह याद रखना चाहिए कि जब कोई नहीं चाहता था कि उन्हें राज्यसभा की सीट मिले तब वह मैं ही था जिसने उन्हें राज्यसभा की सीट दी थी.''

अब्दुल्ला ने याद दिलाया यह वाकया
फारूक अब्दुल्ला ने पुरानी बातों को याद कर कहा, ''2014 में जब राज्यसभा की सीट पर चुनाव होने थे, तब मैं विदेश में अस्पताल में भर्ती था, मिसेज गांधी ने कहा कि यह सीट फारूक अब्दुल्ला के लिए रखी गई है. मुझे उमर ने कॉल किया तो मैंने कहा मैं बीमार हूं और आजाद को सीट दे दी. जिसके लिए मैंने बहुत सुना, बाहर खड़ा रहा और ये बात कह रहा कि मैं रात को मिला. गुलाम नबी साहब आपका कौन एजेंट है जो पीएम के घर में बैठा है और जो अमित शाह के घर बैठा है जो ये खबरें सुना रहा है. लोगों को उसका नाम बता दीजिए लोग समझ जाएंगे कि सच क्या है और झूठ क्या है.''

सफाई में क्या बोले आजाद?
इस बीच गुलाम नबी आजाद ने अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा, ''मैंने ये कहा कि दिल्ली में सूत्रों से पता चलता है कि वे(फारुक अबदुल्ला) केंद्रीय नेतृत्व से मिलने का प्रयास करते हैं लेकिन सिर्फ रात में... मैंने ये नहीं कहा कि वे मिले हैं..."

ये भी पढ़ें- Kashmir: बर्फबारी से कश्मीर घाटी में लौट आई रौनक, विदेशी सैलानी गुलमर्ग में ले रहे स्कीइंग का मजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
जम्मू कश्मीर: BJP नेता एजाज अहमद की बढ़ीं मुश्किलें, धोखाधड़ी का आरोप, FIR
जम्मू कश्मीर: BJP नेता एजाज अहमद की बढ़ीं मुश्किलें, धोखाधड़ी का आरोप, FIR
उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप...
उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप...
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget