एक्सप्लोरर

यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ का किया जिक्र

Yasin Malik Wife: यासीन मलिक की पत्नी मुशाल मलिक ने पाकिस्तानी मीडिया में भारत के खिलाफ जहर घोलने की कोशिश की है. उसने BSF जवान के बदले अपने पति के रिलीज की मांग की थी.

Yasin Malik Wife on BSF Jawan: अलगाववादी नेता और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के चीफ यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल मलिक ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है. पाकिस्तानी मीडिया चैनल 'डॉन' से बात करते हुए मुशाल मलिक अपने पति यासीन मलिक के बदले BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ का सौदा करना चाहती थी. यह बात उसने पाकिस्तानी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कही है.

बता दें, जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान ने बुधवार (14 मई) को रिलीज कर दिया है और वह भारत की धरती पर वापस आ चुके हैं. मुशाल मलिक का यह इंटरव्यू इससे पहले का है. 

भारत के खिलाफ फिर दिया नफरती बयान
भारत के खिलाफ नफरती बयान देने वाली मुशाल हुसैन मलिक कह रही है, "मुझे इस बात का खौफ है कि इस नफरत के बीच में भारत यासीन मलिक को फांसी पर चढ़ा देगा. कश्मीरियों के साथ उनकी नफरत के बीच वो ऐसा फैसला ले सकते हैं. साढ़े 6 साल से हमें एक दूसरे से फोन पर बात करने की अनुमति नहीं है. मुझे मेरी सास से पता चलता है, वहां पर भी संबंध नहीं बन पाते, क्योंकि फोन लाइन्स ही नहीं चल रही होतीं." 

मुशाल मलिक का कहना है, ''ऐसे में यासीन मलिक को लेकर खतरा बना रहता है, क्योंकि इसी महीने उनकी सुनवाई होनी है.'' यासीन मलिक पर आतंकी फंडिंग के आरोप हैं. साल 2017 में NIA ने यासीन मलिक समेत कई लोगों पर आतंकी फंडिंग के आरोप फाइल किए थे. साल 2022 में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा हुई. NIA ने यासीन मलिक के लिए मौत की सजा की मांग की थी. यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ का किया जिक्र

BSF जवान के बदले यासीन मलिक की रिलीज 
सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए भारत के BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ का जिक्र कर मुशाल मलिक ने कहा, ''पहले खबर आई थी कि इंडियन एयर फोर्स की एक महिला पायलट को पाकिस्तान ने पकड़ा है, लेकिन ये रिपोर्ट गलत निकलीं. बाद में पता चला कि एक बीएसएफ जवान है जो पाकिस्तान की हिरासत में है. मैं पाकिस्तान की सरकार से अपील करूंगी कि बीएसएफ जवान के बदले यासीन मलिक के रिलीज की बात करें.''

यासीन मलिक को इंटरनेशनल टॉक्स में शामिल करने की बात
मुशाल मलिक ने इंटरव्यू में कहा, ''दुनिया भर में सीजफायर के बाद जहां भी चर्चाएं चल रही हैं, चाहे वो अमेरिका करवा रहा हो या चीन या फिर सऊदी अरब, उसमें हुर्रियत के नेतृत्व के बिना बात करने का कोई फायदा नहीं है. इसलिए यासीन मलिक को रिलीज कर उन्हें इस चर्चा में शामिल किया जाए.'' 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget