एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले का जिक्र कर मीरवाइज उमर फारूक बोले, 'निर्दोष कश्मीरी परिवारों को...'

Mirwaiz Umar Farooq News: मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि इस हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है. लेकिन इस कवायद में निर्दोष कश्मीरी परिवारों को दंड न दिया जाए.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है. हर वर्ग और हर समुदाय ने इस अमानवीय कृत्य की एक स्वर में निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. इस भीषण हमले के बाद जहां न्याय की मांग तेज़ हुई है, वहीं घाटी के कुछ नेताओं ने चिंता भी जाहिर की है.

मीरवाइज उमर फारूक ने एक्स पर लिखा पोस्ट

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगुरू मीरवाइज उमर फारूक ने एक्स पर लिखा, "कश्मीरियों ने सामूहिक रूप से पहलगाम में हुई जघन्य घटना की निंदा की है और इसके अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाना अत्यावश्यक है. अंधाधुंध गिरफ्तारी और सोशल मीडिया पर घरों और मोहल्लों को तोड़े जाने के वीडियो का सर्कुलेट होना बहुत विचलित करने वाला और पीड़ादायक है. मेरी अधिकारियों से अपील है कि कि मासूम पीड़ितों के लिए न्याय दिलाने में निर्दोष कश्मीरी परिवारों को दंडित न किया जाए."


पहलगाम हमले का जिक्र कर मीरवाइज उमर फारूक बोले, 'निर्दोष कश्मीरी परिवारों को...

सीएम उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने भी जताई चिंता

मीरवाइज उमर फारूक के अलावा जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी इसको लेकर चिंता व्यक्त की. पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है लेकिन निर्दोष कश्मीरियों को निशाना बनाया जाना गलत है.  उन्होंने कहा कि सावधानी से कदम उठाए जाने चाहिए ताकि निर्दोष लोगों को कोई दिक्कत न हो. 

अब तक 9 संदिग्ध आतंकियों के घर ध्वस्त

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों के हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इसके बाद से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. अब तक कुल नौ संदिग्ध आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया जा चुका है. 

500 से ज्यादा जगहों पर छापे

पहलागम आतंकी हमले के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान में तेजी देखी गई है. पिछले पांच दिनों में 500 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे गए हैं. संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget