एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया कैसे सुधरेगा पाकिस्तान?

Farooq Abdullah on Pahalgam Terror Attack: फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान को एक ही बार पता चलना चाहिए कि दुनिया उनके साथ नहीं है. इसके लिए बाकी दोस्तों को साथ लाना होगा.

पहलगाम आतंकी हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कभी कबूल नहीं किया है कि हम हिंदुस्तान का हिस्सा हैं, इसी बात का अफसोस है. पाकिस्तान समझता है कि हम मुसलमान हैं तो हम उनकी जेब में हैं. सीनियर वकील कपिल सिब्बल से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कही. 

'पाकिस्तान की गलतफहमी...'

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "ये गलतफहमी उनको (पाकिस्तान) साबित हो गई होगी जब जम्मू-कश्मीर के लोग इकट्ठे होकर इसके (पहलगाम आतंकी हमला) खिलाफ खड़े हो गए. 35 साल में पहली बार हमने ये देखा. ये इंसानियत के खिलाफ है और कश्मीरियत के खिलाफ है. हम कबूल नहीं करते. ये बात हम बार-बार कहते हैं कि अगर दोस्ती में रहोगे तो तुम भी तरक्की करोगे, हम भी तरक्की करेंगे लेकिन वो (पाकिस्तान) समझते नहीं हैं."

'पाकिस्तान की फौज हमसे बांग्लादेश का बदला ले रही'

एनसी चीफ ने आगे कहा, "फौज (पाकिस्तान की) हमसे बांग्लादेश का बदला ले रही है जबकि बांग्लादेश हमने नहीं किया. बांग्लादेश उनकी ही मेहरबानियों से हुआ क्योंकि उन्होंने ईस्ट पाकिस्तान से नाइंसाफी की. उन्होंने नाता छोड़ने की ठान ली थी. ये (पाकिस्तानी फौज) समझते हैं कि हम उसके जिम्मेवार हैं. आज तक वो इसको भूले नहीं हैं."

'बाकियों को साथ नहीं लाएंगे तो ये खत्म नहीं होगा'

कपिल सिब्बल ने पूछा कि रास्ता क्या है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "आपने बालाकोट भी कर लिया तब भी वो नहीं समझे. मैं तो कहूंगा कि डिप्लोमेटिक चैनल बंद नहीं करने चाहिए और दुनिया को साथ लेकर चलना है. अकेले हम ये लड़ाई लड़ेंगे तो वो एकतरफा हो जाएगी. जब तक हम अपने दोस्तों को, बाकियों को साथ नहीं लाएंगे, ये खत्म नहीं होगा. उनको एक ही दफा ये पता चलना चाहिए की दुनिया उनके साथ नहीं है. अगर ये हो गया तो हो सकता है कि कुछ वक्त के लिए ये थम जाए बाकी मैं नहीं कह सकता हूं कि वो कभी बंद करेंगे, जब तक वहां फौज का रूल होगा और वहां लोगों का रूल नहीं होगा."

'संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए'

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए. जिसमें ये कहा जाए कि आप (भारत सरकार) जो भी कदम उठाएंगे हम साथ हैं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget