एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: पूरे कश्मीर में शीत लहर की स्थिति, जम्मू के मैदानी इलाकों में हो सकती है बारिश

Kashmir Weather Update: कश्मीर में मौसम अपने शबाब पर है. इस दौरान घाटी में कड़ाके की ठंड पर रही है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई.

Kashmir Weather News: कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है और शुक्रवार को क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने की संभावना है, जिससे कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और चिनाब घाटी और पीर पंजाल पर्वतमाला के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. पूरे कश्मीर में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और शुष्क मौसम के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे है. इस मौसम में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य से नीचे बने हुए हैं.

तापमान में गिरावट के कारण जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन में पानी जम गया जबकि डल झील सहित कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत जम गई है. मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बुधवार रात को तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे था. विभाग ने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, यहां एक रात पहले तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था. कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पंपोर क्षेत्र का एक छोटा सा गांव कोनीबल शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा.

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में यह शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 दिसंबर तक यहां मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है और एक से पांच जनवरी तक कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार तक तापमान में कुछ सुधार हो सकता है.

‘चिल्ला-ए-कलां’ (बहुत अधिक सर्दी) की चपेट में कश्मीर घाटी 

वर्तमान में कश्मीर घाटी ‘चिल्ला-ए-कलां’ (बहुत अधिक सर्दी) की चपेट में है. इसे सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ था. ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान काफी गिर जाता है. ‘चिल्ला-ए-कलां’ अगले साल 30 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन शीत लहर जारी रहेगी. 40 दिनों के बाद 20 दिवसीय ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिन का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ भी होगा जब घाटी में ठंड में धीरे धीरे कमी आएगी.

ये भी पढ़ें:कौन थीं मशहूर RJ सिमरन सिंह? सुसाइड की वजह पर परिवार ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget