एक्सप्लोरर

महबूबा मुफ्ती ने मुस्लिम देशों से जताई नाराजगी, कहा- 'ईरान पर इजरायल का हमला एक...'

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि गाजा पर इजरायल की निरंतर बमबारी या ईरान पर किए गए नए हमले पर उसकी तत्परता गायब है.

Israel Iran War: इजराइल ने ईरान में बड़ा हमला किया है. इजराइल ने ईरान के परमाणु संवर्धन केंद्रों समेत कई जगहों को निशाना बनाया. वहीं ईरान ने कहा है कि इसका परिणाम भुगतना होगा.

इसको लेकर भारत सरकार ने कहा है कि हालिया घटनाक्रमों को लेकर चिंतित हैं. भारत ने  दोनों देशों से किसी भी तरह के तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने का आग्रह किया है.

महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?

इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर शुक्रवार (13 जून) को लिखा, ''ईरान पर इजरायल का हमला एक स्टेट की घोर मनमानी का नया उदाहरण है. इसपर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से अमेरिका की अगुवाई वाले पश्चिमी देश की चुप्पी चिंताजनक ही नहीं, साफ तौर पर समर्थन जैसा प्रतीत होती है.''

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''भारत-पाकिस्तान तनाव की बात होने पर अमेरिका हस्तक्षेप की जरूरत पर जोर देता आया है, यह दावा किया जाता है कि उनके प्रयास ने तनाव फैलने से रोका. लेकिन गाजा पर इजरायल की निरंतर बमबारी या ईरान पर किए गए नए हमले पर वही तत्परता गायब नजर आती है. ये साफ दोहरे मापदंड वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए घातक हैं.''

मुस्लिम देशों से भी जताई नाराजगी

उन्होंने कहा, ''उतना ही निराशाजनक मुस्लिम देशों की घोर चुप्पी है, जो इस तरह के गंभीर अन्याय पर भी गायब रहे हैं. उनका निष्क्रिय रहना निराशाजनक ही नहीं, उनके द्वारा अपनाई जाने वाली आदर्शों और मूल्यों का विश्वासघाती त्याग भी है.''

बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि नतांज स्थित ईरान के मुख्य संवर्धन केंद्र सहित अन्य ठिकानों पर हमला किया गया है. अगर इसे नहीं रोका गया तो ईरान बहुत कम समय में परमाणु हथियार बना सकता है. नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश ईरानी शासन के परमाणु जनसंहार का शिकार नहीं बनेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget