एक्सप्लोरर

पहला जत्था तैयार, 3 जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा देंगे अमरनाथ यात्रा को हरी झंडी

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को जम्मू से रवाना करेंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच यात्रा 3 जुलाई से दो मार्गों से शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी.

First Batch of Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत से पहले तैयारियां जोरों पर हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार (3 जुलाई) को जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. 

अमरनाथ गुफा मंदिर की यह 38 दिवसीय यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी. यात्रा दो प्रमुख मार्गों से होगी- अनंतनाग जिले का पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग (48 किलोमीटर) और गांदरबल जिले का छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग (14 किलोमीटर).

अब तक 3.31 लाख से अधिक श्रद्धालु करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन
इस पवित्र यात्रा के लिए इस वर्ष श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. पीटीआई के अनुसार, अब तक 3.31 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, वहीं मौके पर भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है. अधिकारियों के अनुसार, बीते दो दिनों में करीब 4,000 टोकन बांटे जा चुके हैं. जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने जानकारी दी कि “यात्रा का पहला जत्था उपराज्यपाल की अगुवाई में रवाना होगा.” भगवती नगर यात्री निवास इस दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आधार शिविर बना हुआ है.

LG ने बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की
सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे. यातायात अधिकारी ने बताया कि 2 जुलाई से 9 अगस्त तक मार्गों पर दैनिक परामर्श जारी किए जाएंगे ताकि असुविधा को कम किया जा सके. फिलहाल, 3,500 से अधिक श्रद्धालु भगवती नगर पहुंच चुके हैं. यात्रा से पहले उपराज्यपाल ने उच्चस्तरीय बैठक कर सुरक्षा और अन्य तैयारियों की समीक्षा की.

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने भी आधार शिविर का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जम्मू में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें आधुनिक तकनीक का भी उपयोग हो रहा है. 

जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा ने भगवती नगर आधार शिविर की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) शिविर के आसपास की सुरक्षा संभाल रही है. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) के अध्यक्ष के रूप में उपराज्यपाल सिन्हा स्वयं यात्रा की निगरानी कर रहे हैं, ताकि यह तीर्थयात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
Poonch Landslide: पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget