एक्सप्लोरर

रोपवे के खिलाफ कटरा बंद का आज दूसरा दिन, यात्रियों को खाने और सफर करने में हो रही मुश्किल

Jammu Kashmir News: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे के खिलाफ कटरा में दुकानें बंद हैं और सार्वजनिक वाहन नहीं चल रहे हैं. यात्रियों को खाने और सफर करने में दिक्कत हो रही है.

Katra Bandh Update: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे के खिलाफ कटरा बंद का आज दूसरा दिन है. माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने आज पूरे कटरा में दुकानों के बाहर पोस्टर बैनर और काले झंडे लगाने का आवाहन किया है.

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे रोपवे के खिलाफ बुधवार (25 दिसंबर) से बुलाए गए तीन दिन के कटरा बंद का आज दूसरा दिन है. कटरा में दुकान बंद होने और सार्वजनिक वाहन न चलने के चलते यात्रियों को खासी दिखते हो रही हैं. 

यात्रियों को खाने की समस्या 
सुबह से ही कटरा के बाजारों में यात्रियों की चहल कदमी दिखी लेकिन यात्रियों को सबसे बड़ी समस्या खाने को लेकर आ रही थी. जो लोग सुबह-सुबह ट्रेन से कटरा पहुंचे कटरा स्टेशन से निकलते ही ना तो उन्हें खाने को कुछ मिला और ना ही कोई वाहन, जिससे यात्री काफी परेशान दिखे. 

यात्रा पूरी करने में होंगी दिक्कतें 
माता वैष्णो देवी यात्रा ट्रैक पर घोड़े और पिट्ठू ना मिलने के चलते भी यात्रियों को परेशानी हो रही है. कहीं यात्री में दावा किया कि इस यात्रा में उनके साथ बच्चे और बुजुर्ग भी हैं और घोड़े और पिट्ठू न मिलने से उन्हें अपनी यात्रा पूरी करने में काफी दिक्कतें होगी. 

संघर्ष समिति ने लगाया आरोप 
वहीं आज कटरा बंद के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने कटरा के सभी व्यापारियों से आवाहन किया है कि वह आज अपनी दुकानों के बाहर काले झंडे लगे और बैनर पोस्टर लेकर खड़े रहे. संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि इस रोपवे से माता वैष्णो देवी की यात्रा का महत्व खत्म हो जाएगा और यह हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है. 

वहीं, माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति आज कटरा में होटल व्यवसायों के साथ भी बैठक करने जा रही है ताकि इस हड़ताल में उन्हें भी शामिल कर लिया जाए. इसके साथ ही इस बैठक में संघर्ष समिति इस हड़ताल के भविष्य को लेकर भी चिंतन मंथन करेगी.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: डल झील की सतह पर जमी बर्फ, चिल्लई कलां की चपेट में घाटी, और गिरेगा तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: पूर्व मंत्री सरदार हरबंस सिंह का निधन, 84 साल में ली अंतिम सांस
कश्मीर: पूर्व मंत्री सरदार हरबंस सिंह का निधन, 84 साल में ली अंतिम सांस
CJP प्रदर्शन के बीच CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'जम्मू-कश्मीर मॉडल दिल्ली में लागू'
CJP प्रदर्शन के बीच CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'जम्मू-कश्मीर मॉडल दिल्ली में लागू'
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget