एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: गैर मुस्लिम कर्मचारियों की टारगेट किलिंग, सामूहिक पलायन की तैयारी में जुटे कश्मीरी पंडित कर्मचारी

Kashmiri Pandits: एक कर्माचारी ने कहा, अगर सरकार 24 घंटे में हमारी (सुरक्षा के लिए) कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो एक बार फिर सामूहिक पलायन होगा. कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्या जारी है.

Kashmiri Pandits Getaway: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के एक समूह ने घाटी में गैर मुस्लिम कर्मचारियों की आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्या (टारगेट किलिंग) के खिलाफ बुधवार को सामूहिक पलायन की तैयारी शुरू कर दी. इन्हें समुदाय के लिए प्रधानमंत्री के पैकेज के तहत नौकरियां दी गई हैं. समूह ने कहा कि वे बुधवार को ट्रक-मालिकों से मिल रहे हैं जहां वे उनके समान को ले जाने के भाड़े पर बातचीत करेंगे.

पंडित कर्मचारियों के एक संगठन ने धमकी दी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या करने के कुछ घंटे बाद कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के एक संगठन ने धमकी दी थी कि अगर उन्हें 24 घंटे में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो वे घाटी छोड़ देंगे. यहां उनके एक प्रतिनिधि ने कहा, "हम ट्रक मालिकों से भाड़ा तय करने के लिए आए हैं. देखते हैं, आज शाम तक सरकार कोई फैसला लेती है या नहीं. अगर नहीं तो, फिर हम कल से यहां से पलायन शुरू कर देंगे."

Jammu Kashmir News: शिक्षिका की हत्या पर एलजी मनोज सिन्हा बोले- आतंकियों को कभी न भूलनेवाला सबक सिखाएंगे

तो एक बार फिर सामूहिक पलायन होगा
एक कर्माचारी ने कहा, "अगर सरकार 24 घंटे में हमारी (सुरक्षा के लिए) कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो एक बार फिर सामूहिक पलायन होगा." उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्या जारी है और समुदाय अब सरकार से अपील करते-करते थक गया है. उन्होंने कहा, "हमें स्थानांतरित किया जाना चाहिए ताकि हमें बचाया जा सके. हमारा प्रतिनिधिमंडल पहले उपराज्यपाल से मिला था और हमने उनसे हमारी सुरक्षा के लिए कहा था. हम घाटी में स्थिति सामान्य होने तक दो से तीन साल के लिए अस्थायी तौर पर स्थान परिवर्तन की मांग कर रहे हैं. कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त बनाने के लिए आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) कश्मीर ने भी यही समय सीमा रखी है."

पिछले दिनों कईयों की हत्या हुई
जम्मू संभाग के सांबा जिले की रहने वाली रजनी बाला की मंगलवार को कुलगाम के सरकारी स्कूल में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनसे पहले, बडगाम जिले के तहसीलदार चदूरा के कार्यालय में घुसकर क्लर्क राहुल भट की 12 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दक्षिण कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमेश तलाशी ने मौजूदा हालात के लिए भाजपा पर निशाना साधा है. तलाशी ने ट्वीट किया कि 1990 दोहराता हुआ. उन्होंने कहा, कश्मीरी पंडित कश्मीर में लगातार होती लक्षित हत्याओं के बाद जम्मू स्थानांतरित होने के वास्ते ट्रक चालकों से भाड़ा तय करने के लिए निकले.

Jammu-Kashmir Weather Forecast: कश्मीर घाटी में आज भी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, जानें- जम्मू में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget