एक्सप्लोरर

Kashmir: ठंड से ठिठुरी कश्मीर घाटी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप, तापमान में होगी और गिरावट

Jammu Kashmir Weather Update: कश्मीर घाटी में चिल्लई-कलां की अवधि 40 दिनों तक चलती है जिसका समापन 30 जनवरी को होगा. इस वक्त घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ती है.

Srinagar News: कश्मीर घाटी में शीतलहर (Coldwave) का असर तेज हो गया है. रात के समय तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आसमान साफ रहने के कारण पूरी घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है जबकि श्रीनगर (Srinagar) में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि एक रात पहले तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस था. श्रीनगर में सुबह के वक्त चमकीली धूप भी निकली.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुलमर्ग में तामपान शून्य से 9.8 डिग्री नीचे रहा जबकि एक रात पहले न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घाटी में सबसे ठंडा स्थान गुलमर्ग रहा. जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री रहा और एक रात पहले तापमान माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस था. गुलमर्ग टूरिस्ट रिजॉर्ट है जबकि पहलगाम अमरनाथ यात्रा का बेस कैम्प है. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पम्पोर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

घाटी में जारी रहेगा शीतलहर का असर

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में तापमान शून्य से 1.9 डिग्री नीचे रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शुष्क मौसम की संभावना जताई है. इस दौरान शनिवार को छिटपुट इलाके में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है. आईएमडी ने यह भी बताया कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और आगे कुछ दिनों तक शीतलहर का असर रहेगा.

30 जनवरी को समाप्त होगा चिल्लई-कलां 

कश्मीर में इस वक्त चिल्लई-कलां का दौर चल रहा है. इस वक्त घाटी में सबसे अधिक ठंड पड़ती है. इस अवधि की शुरुआत 21 दिसंबर को हुई. 40 दिनों की अवधि 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगी. इस दौरान घाटी में सबसे अधिक हिमपात होता है और तापमान में गिरावट आती है. चिल्लई-कलां के बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द शुरू होगा. यह ठंड की छोटी अवधि है. इसके बाद 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा शुरू होगा.

ये भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बावजूद पर्यटन कारोबार को क्यों हो रहा नुकसान? वजह कर देगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget