एक्सप्लोरर

Kashmir Weather News: भीषण शीतलहर से कश्मीर के लोगों को राहत, बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान बढ़ा

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और स्थानीय भाषा में प्रदेश 'चिल्लई कलां' के दौर से गुजर रहा है. कश्मीर घाटी के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है लेकिन हर जगह अभी पारा शून्य से नीचे ही है.

Srinagar Weather: कश्मीर के लोगों को भीषण शीतलहर की स्थिति से राहत मिली है. 18 जनवरी की रात हल्की बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की बढ़ोतरी हुई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पूरे इलाके का तापमान शू्न्य से नीचे ही रहा. अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे रहे 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान से अधिक था. वहीं, घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम था.

अमरनाथ यात्रा के बेसकैंप अनंतनाग में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री नीचे

दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, अनंतनाग जिले के पहलगाम में तापमान सात डिग्री सेल्सियस से अधिक चढ़ गया है. पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में भी काम करता है. दक्षिण कश्मीर के इस रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तापमान

बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री चढ़कर शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 19 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना जताई थी. विभाग के अनुसार, 19 से 21 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे और मुख्य रूप से ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

22 से 24 जनवरी तक बारिश की भविष्यवाणी

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी को पूर्वाह्न तक बहुत तेज बारिश होगी और कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम हिमपात (जम्मू में बारिश के साथ) और मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम हिमपात होने की संभावना है.

'चिल्लई कलां'के दौर से से गुजर रहा कश्मीर

कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई कलां' की चपेट में है. 40 दिनों की सबसे कठोर इस मौसम अवधि में बर्फबारी की संभावना अधिक होती है. चिल्लई कलां 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है. इसके बाद भी शीत लहर जारी रहती है और 20 दिन लंबा 'चिल्लई खुर्द' और 10 दिन लंबा 'चिल्लई बच्चा' चलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने
आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने
PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को बताया 'शहीद', मचा सियासी बवाल
PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को बताया 'शहीद', मचा सियासी बवाल
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
J&K: बांदीपोरा में भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, फसलों को नुकसान
J&K: बांदीपोरा में भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, फसलों को नुकसान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget