एक्सप्लोरर

JKPSI भर्ती घोटाले का आरोपी करनैल सिंह नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल, खड़ा हुआ विवाद

JKPSI Scam: डॉ. करनैल सिंह जेकेपीएसआई भर्ती घोटाले में आरोपी हैं. उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और वो जमानत पर बाहर हैं. अब वो नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए हैं.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर (जेकेपीएसआई) भर्ती घोटाले के कथित मुख्य आरोपी डॉ. करनैल सिंह फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) में शामिल हो गए. करनैल सिंह को सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए संभावित रूप से नुकसानदेह माना जा रहा था.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व कमांडेंट करनैल सिंह नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में एनसी में शामिल हुए. सूत्रों ने बताया कि सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि वो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहे हैं. 

कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम अब्दुल्ला ने कहा, "डॉ. करनैल सिंह के शामिल होने से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी. एक मजबूत नेशनल कॉन्फ्रेंस क्षेत्र को शांति, प्रगति और विकास की ओर ले जाने की कुंजी है." करनैल सिंह वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहे हैं. उनके साथ मदन लाल और कमलेश ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस का हाथ थामा.

करनैल सिंह पर क्या हैं आरोप?
डॉ. करनैल सिंह जेकेपीएसआई भर्ती घोटाले में फंसे हुए हैं. उन पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर और वित्त खाता सहायकों के लिए परीक्षा के पेपर लीक करने का आरोप है.

सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

अक्टूबर 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें गिरफ्तार किया था और उन्हें घोटाले का सरगना बताया. घोटाला सामने आने के बाद भर्ती सूची रद्द कर दी गई और हजारों उम्मीदवार प्रभावित हुए.

आलोचकों ने पार्टी के रुख पर उठाए सवाल
करनैल सिंह को नेशनल कॉफ्रेंस में शामिल करने पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जिस व्यक्ति पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप है, उसे पार्टी में शामिल करना कैसे उचित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- 'जम्मू-कश्मीर का दर्जा कम करना चिंता का विषय, मिले स्टेट का दर्जा', कर्ण सिंह का बड़ा बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget