एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड गर्मी के बीच राहत की ख़बर, 4 दिनों तक होगी बारिश और बर्फबारी

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल का दूसरा सबसे अधिक तापमान है. हालांकि मौसम विभाग ने अब राहत भरी खबर दी है.

Jammu Kashmir Weather: मौसम विभाग में अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, 18 अप्रैल की शाम से 20 की देर शाम तक गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

मौसम विभाग की मानें तो 16 अप्रैल दोपहर तक जम्मू कश्मीर में बादल छाए रहेंगे. वहीं, उत्तर और मध्य कश्मीर के कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी. वहीं, 17 अप्रैल को मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा. 

मंगलवार को कितना रहा तापमान?
मंगलवार (15 अप्रैल) को श्रीनगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल का दूसरा सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग के निदेशक डॉ मुख्तार अहमद ने कहा कि काजीगुंड में 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में 25.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 29.5 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 27.5 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 20.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग ने 18-20 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने  सामान्यतः बादल छाने और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ पहाड़ी और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया है. साथ ही 18 की शाम से 20 की देर शाम तक गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

21 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पूरा दिन सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज की संभावना है. इसके बाद 22 से 27 अप्रैल तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा. 

इसके साथ विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि सभी संबंधित पक्षों को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार योजना बनाएं और प्रशासन और यातायात द्वारा जारी की जाने वाले एडवाइजरीज का पालन करें. किसानों को सलाह दी गई है कि वे 18-20 अप्रैल के दौरान कृषि कार्य स्थगित रखें.

19 अप्रैल के दौरान ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी की संभावना जताते हुए संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की संभावना भी जताई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Kashmir-Ladakh Weather: जोजिला और गुरेज में भारी बर्फबारी, कई ऊंचाई वाली सड़कें बंद
कश्मीर-लद्दाख: जोजिला और गुरेज में भारी बर्फबारी, कई ऊंचाई वाली सड़कें बंद
'हमें अपना कामकाज बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा', LPG का जिक्र कर बोले कश्मीर के होटल मालिक
'हमें अपना कामकाज बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा', LPG का जिक्र कर बोले कश्मीर के होटल मालिक
कश्मीरी पंडितों की पुश्तैनी संपत्तियों से जुड़ा मामला, जम्मू-कश्मीर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
कश्मीरी पंडितों की पुश्तैनी संपत्तियों से जुड़ा मामला, जम्मू-कश्मीर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget