एक्सप्लोरर

कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाला 'चिल्ला-ए-कलां' खत्म, अब बारिश को लेकर आया ये अपडेट

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में इस शीतकाल में 'चिल्ला-ए-कलां' के पहले ही दिन श्रीनगर में पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था, जिसने 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में सर्दियों की सबसे कठोर अवधि मानी जाने वाली 40 दिवसीय 'चिल्ला-ए-कलां' गुरुवार (30 जनवरी) को धूप के साथ खत्म हो गई. इसके साथ ही दिन के अंत में बादल छाए रहने से बारिश होने की उम्मीद जगी है. दरअसल 'चिल्ला-ए-कलां' सर्दी का ऐसा पीरिडय है जिसमें पानी भी जमने लगता है. इस दौरान ज्यादातर लोग घरों में रहते हैं.

'चिल्ला-ए-कलां' (सर्वाधिक ठंड की अवधि) 21 दिसंबर से शुरू हुआ था. 'चिल्ला-ए-कलां' की 40 दिनों की अवधि के दौरान हिमपात की सबसे अधिक संभावना होती है. इस शीतकाल में 'चिल्ला-ए-कलां' के पहले ही दिन श्रीनगर में पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था, जिसने 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी
जनवरी के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक रहने के कारण कठोर सर्दियों की अवधि में दिन सामान्य से अधिक गर्म रहे. बुधवार को उत्तरी कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि गुरुवार शाम को घाटी के बाकी हिस्सों में आसमान बादलों से घिर गया, जिससे रात में बर्फबारी या बारिश की उम्मीद बढ़ गई है.

20 दिन चलेगा चिल्ला-ए- खुर्द
'चिल्ला-ए-कलां' के बाद 20 दिन का 'चिल्ला-ए-खुर्द' (हल्की ठंड) और 10 दिन का 'चिल्ला-ए-बच्चा' (नरम ठंड) का समय होगा जब ठंड धीरे धीरे कम होने लगेगी. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि स्की रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

कश्मीर में इस बार की सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. घाटी से बर्फबारी की ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसने सभी को हैरान कर दिया. इन तस्वीरों में देखा गया कि झरने जम गए. नलों में पानी जम गया.

ये भी पढ़ें

NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी और हुर्रियत नेता मीरवाइज की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget