एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला पर भड़की BJP, 'वो पाकिस्तान की ISI के इशारे पर नाचते रहे हैं'

Jammu Kashmir News: बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि अब्दुल्ला परिवार के शासन के दौरान लोकतंत्र पूरी तरह नष्ट हो गया था. चुघ ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला के सीएम काल में हिंदुओं को घाटी से बेदखल किया गया.

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान की ISI के इशारों पर नाचते रहे हैं. पार्टी ने पहलगाम और घाटी में हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए आतंकवाद पर उनकी 'चुप्पी' पर सवाल भी किए. 

उनके CM काल में घाटी से हिंदुओं को बेदखल किया गया- तरुण चुघ

जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास लाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर की गई उनकी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बीजेपी के महासिचव तरुण चुघ ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को याद रखना चाहिए कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में घाटी से हिंदुओं को कैसे बेदखल किया गया था.

चुघ ने कहा कि फ़ारूक अब्दुल्ला हमेशा से ही पाकिस्तानी आईएसआई के इशारों पर नाचते रहे हैं. यही कारण है कि उन्होंने कभी भी उन हिंदू पर्यटकों का साथ नहीं दिया, जिन्हें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने गोली मार दी थी.

अब्दुल्ला परिवार के सामने समस्या है- बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने से पहले अब्दुल्ला परिवार के लिए यह एक बहुत ही 'सुखद दौर' था. अब जब जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के एक नए युग का अनुभव कर रहा है, तो अब्दुल्ला परिवार के सामने एक समस्या है.

'अब्दुल्ला परिवार के शासन के दौरान लोकतंत्र पूरी तरह से नष्ट'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद ही जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की शुरुआत हुई, यहां तक कि इसके भीतरी इलाकों में भी. उन्होंने आगे कहा कि अब्दुल्ला परिवार के शासन के दौरान लोकतंत्र पूरी तरह से नष्ट हो गया था.

1990 की दुखद घटनाओं के दौरान अब्दुल्ला की 'चुप्पी' पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब कश्मीरी पंडितों को एक क्रूर नरसंहार का सामना करना पड़ा और उन्हें अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ातो फारूक अब्दुल्ला उस समय लोकतंत्र के पक्ष में क्यों नहीं बोले? उन्होंने सवाल किया कि ऐसा कौन सा आपातकाल था जो एक पूरे समुदाय की पीड़ा को नज़रअंदाज़ करने को सही ठहरा सकता था?

चुनिंदा चिंता ने राजनीतिक एजेंडे को उजागर किया- चुघ

तरुण चुघ ने कहा कि इस तरह की चुनिंदा चिंता केवल एक राजनीतिक एजेंडे को उजागर करती है जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के बजाय लोगों को गुमराह करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget