एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir News: डीजीपी दिलबाग सिंह का दावा- जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पहले से बेहतर

Jammu: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डीजीपी दिलबाग सिंह के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पल्ली पंचायत का दौरा किया. 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होगा.

Jammu News: जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर है और आतंकवादियों को कम से कम समय में 'ढेर' किया जा रहा है. डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी समूह और उनके आका जम्मू कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल से परेशान हैं, जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी और स्थानीय उपद्रवी तत्वों के बदले पाकिस्तानी आतंकवादियों के इस्तेमाल के प्रयासों से स्पष्ट है. डीजीपी ने सांबा जिले के पल्ली गांव में संवाददाताओं से कहा, "सुरक्षा की स्थिति पहले की तुलना में कहीं बेहतर है और दैनिक आधार पर आतंकवाद विरोधी अभियान सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि आतंकी तत्व अपनी हरकतें कर रहे हैं, लेकिन ऐसे हमलों में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही ढेर कर दिया जा रहा है."

Jammu Kashmir News: बीजेपी का संविधान पर चला बुलडोजर अब अल्पसंख्यकों के घरों तक पहुंच गया है- महबूबा मुफ्ती

24 को होगा पीएम का दौरा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस प्रमुख के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पल्ली पंचायत का दौरा किया जहां 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होगा. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की हालिया हत्या सहित आतंकवादी हमलों में हाल में तेजी आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा इनके पीछे मूल रूप से लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन हैं जो सीमा पार अपने आकाओं के निर्देश पर ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं. डीजीपी ने कहा कि आरपीएफ कर्मी पर सोमवार को हुए हमले के संबंध में पुलिस को 'ठोस सुराग' मिल गया है और घटना में शामिल लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

आतंकवादीयों को मुहैया कराए जाते हैं नकली आधार कार्ड
डीजीपी ने श्रीनगर में सीआरपीएफ के दस्ते पर हमले में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराने का जिक्र किया और कहा, "जब स्थानीय उपद्रवी तत्व विफल हो जाते हैं, तो उनकी जगह लेने पाकिस्तानी आतंकवादी आ जाते हैं, जिन्हें (कहीं आने जाने के लिए) नकली आधार कार्ड मुहैया कराए जाते हैं. दोनों आतंकवादियों को सीआरपीएफ जवानों पर हमला करने के बाद सात दिनों के भीतर ढेर कर दिया गया."

तीर्थयात्रा के लिए की जा रही है आवश्यक तैयारी
यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवादी 30 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले डर का माहौल बनाना चाहते हैं, सिंह ने कहा, "वार्षिक तीर्थयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है."

पाक कर रहा है हथियारों की तस्करी करने की कोशिश
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से मंगलवार सुबह हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप की बरामदगी पर, डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान हथियारों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जम्मू कश्मीर दोनों संभागों में सुरक्षा बलों द्वारा ऐसे कई प्रयासों को विफल कर दिया गया.

यह भी पढ़ें-

Jammu-Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में अगले 5 दिनों तक होगी गरज के साथ जबरदस्त बारिश, चलेगी तेज आंधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
खराब मौसम के चलते 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
खराब मौसम के चलते 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget