एक्सप्लोरर

वक्फ पर बवाल! जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव, सज्जाद लोन ने उठाया बड़ा कदम

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के खिलाफ प्रस्ताव में विधायक सज्जाद लोन ने कहा कि स्पीकर के कार्यों से सदन के भीतर व्यापक आक्रोश से उपजा है.

Jammu Kashmir News: वक्फ कानून को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार (8 अप्रैल) को भी हंगामा जारी रहा. इस बीच जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक सज्जाद लोन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर को हटाने की मांग करते हुए एक औपचारिक प्रस्ताव पेश किया है. 

हंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य सज्जाद को स्पीकर की तरफ से वक्फ कानून पर चर्चा की अनुमति न दिए जाने के बाद कुछ और विपक्षी सदस्यों का समर्थन मिला है. 

सज्जाद लोन ने मचाई हलचल

प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 215 (ए) के तहत पेश किए गए इस कदम ने क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. विधानसभा सचिव को संबोधित प्रस्ताव में स्पीकर के कार्यों, विशेष रूप से स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति न देने और वक्फ संशोधन के संबंध में विपक्षी सदस्यों द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है. 

पत्र में कहा गया है, "स्पीकर के कार्यों से सदन के भीतर व्यापक आक्रोश से उपजा है. इसमें स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को अस्वीकार करना और विपक्षी दलों द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार करना शामिल है.''

इस महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम में सज्जाद लोन के साथ कुपवाड़ा के विधायक मीर मोहम्मद फैयाज और त्राल के विधायक रफीक अहमद खान भी शामिल हैं.

‘काला कानून वापस लो’ के नारे

दिलचस्प है कि सत्तापक्ष के नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ-साथ विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सदस्य विधानसभा में वक्फ कानून पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. वहीं स्पीकर लाथर का कहना है कि मामला कोर्ट में है. बीजेपी भी चर्चा की मांग का विरोध कर रही है. 

मंगलवार को भी नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, पीडीपी और कई निर्दलीय विधायक अध्यक्ष के आसन के समक्ष आ गए और ‘काला कानून वापस लो’ के नारे लगाए. पीडीपी के विधायक वहीद पारा ने कहा कि वह सदन में एक प्रस्ताव लाना चाहते हैं. अध्यक्ष ने इसे अस्वीकार कर दिया और उन्हें अपनी सीट पर लौटने को कहा.  जब वहीद पारा अध्यक्ष के आसान के पास आने का प्रयास करने लगे तब विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें मार्शल द्वारा सदन से बाहर कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget