एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता की हत्या के मुख्य मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार, पांच लाख रुपये और दो पिस्तौल जब्त

Jammu-Kashmir: टीएस वजीर की हत्या के आरोपी हरप्रीत सिंह के चार साथियों को भी पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. इनके पास से दो पिस्तौल, नकद और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई पुलिस की वर्दी जब्त की गई.

Jammu-Kashmir News: दिल्ली में पिछले साल नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के एक पूर्व विधायक की हत्या के कथित मुख्य साजिशकर्ता को जम्मू में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हरप्रीत सिंह उर्फ अमित राणा नेकां के नेता टी.एस. वजीर की हत्या के सिलसिले में आरोपी था. जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने यहां मीडिया को बताया कि, पुलिस की वर्दी पहने 10 हथियारबंद अपराधियों के एक समूह द्वारा पॉश गांधी नगर इलाके में व्यवसायी राकेश अग्रवाल के घर पर हाल ही में की गई डकैती की जांच के बाद हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हुई है.

एडीजीपी ने कहा कि हरप्रीत सिंह के चार साथियों को भी पंजाब और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में गिरफ्तार किया गया. इनके पास से दो पिस्तौल, पांच लाख रुपये नकद और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई पुलिस की वर्दी जब्त की गई. एडीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराधी, जिनमें से नौ पंजाब के निवासी हैं. व्यापारी चौधरी नागर सिंह को मारने के लिए जम्मू के गांधी नगर आए थे.

इस मामले में चल रहा था फरार
व्यापारी चौधरी नागर सिंह की हत्या की योजना में विफल होने के बाद वे 10 से 15 लाख रुपये के बीच नकद लेकर फरार हो गए. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य टी.एस. वजीर की पिछले साल सितंबर में पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर स्थित एक फ्लैट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि हरप्रीत सिंह फरार चल रहा था.

इसे भी पढ़ेंः-

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड सियासी मुद्दा या वास्तविक जरूरत? क्या कहता है संविधान, जानें हर पहलू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget