एक्सप्लोरर

JK Lok Sabha Election 2024: श्रीनगर लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, किसके बीच है मुकाबला?

Jammu-Kashmir Lok Sabha Election 2024: श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में 8,75,938 पुरुष, 8,71,808 महिलाएं और 64 थर्ड जेंडर समेत 17,47,810 मतदाता हैं. इसके लिए कुल 2,135 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

Jammu-Kashmir Lok Sabha Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है. श्रीनगर शहर के पुराने शहर क्षेत्र सहित कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं. आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद पुलवामा, कंगन, गांदरबल, बडगाम और पंपोर इलाकों में बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए निकले हैं.

वर्ष 1987 के बाद कश्मीर में यह पहला चुनाव है जब अलगाववादियों ने चुनाव बहिष्कार का आह्वान नहीं किया है. यहां तक कि घाटी में अलगाववादी भावनाओं का केंद्र माने जाने वाले श्रीनगर के पुराने शहर इलाके में भी मतदाता बिना किसी डर के वोट डालने के लिए निकले हैं. अधिकारियों ने लोगों को बिना डर के मतदान का माहौल देने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. पूरे विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

निर्वाचन क्षेत्र में 8,75,938 पुरुष; 8,71,808 महिलाएं; और 64 थर्ड जेंडर समेत 17,47,810 मतदाता हैं. चुनाव आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र में 1,004 शहरी और 1,131 ग्रामीण समेत 2,135 मतदान केंद्र बनाए हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र में 24 उम्मीदवार मैदान में हैं. हालांकि, मुख्य मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सैयद रुहुल्ला मेहदी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वहीद उर रहमान पारा और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के मोहम्मद अशरफ मीर के बीच है.

वहीं फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने वोटिंग करने के बाद लोगों से बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम केवल वोटों के माध्यम से अपनी आवाज उठा सकते हैं. उन्होंने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मतदान केंद्रों पर पहुंचने और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की, ताकि उनकी आवाज एक फैसले में बदल सके. श्रीनगर लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 23.57 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग कंगन विधानसभा सीट पर और सबसे कम हब्बा कदल सीट पर हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget