एक्सप्लोरर

Kishtwar Cloudburst Live: किश्तवाड़ में बादल फटने से अब तक 38 लोगों की मौत, 120 को बचाया, 35 की हालत नाजुक

Kishtwar Cloudburst Live Updates: किश्तवाड़ के चशोती गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हो गया है. अब तक 38 लोगों की इसमें जान चली गई है. बचाव कार्य जारी है.

LIVE

Key Events
jammu kashmir kishtwar chashoti Cloudburst live updates Kishtwar Cloudburst Live: किश्तवाड़ में बादल फटने से अब तक 38 लोगों की मौत, 120 को बचाया, 35 की हालत नाजुक
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी नुकसान
Source : PTI

Background

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में कुदरत ने कहर बरपाया है. यहां जिले के चशोती गांव में बादल फटने से बड़ा नुकसान हो गया है. आपदा में अभी तक 38 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 100 लोगों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है.

मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है. एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. साथ ही स्थानीय प्रशासन भी लोगों को रेस्क्यू करने में जुटा हुआ है.

अब तक 120 लोगों को बचाया गया

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और अब तक 120 लोगों को बचा लिया गया है जिनमें 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि मृतकों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो जवान भी शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवक सहयोग कर रहे हैं.

मचैल माता मंदिर जाने के लिए जमा थे लोग

अधिकारियों ने बताया कि मचैल माता मंदिर जाने वाले रास्ते के चशोती गांव में यह आपदा अपराह्न 12 बजे से एक बजे के बीच आई. हादसे के समय मचैल माता यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.

साढ़े नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित मचैल माता मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालु चशोती गांव तक ही मोटर वाहन से पहुंच सकते हैं, उसके बाद उन्हें 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है.

दुकानें-पुलिस चौकी बहीं

चशोती गांव किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर है. यहां श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया एक लंगर (सामुदायिक रसोईघर) इस घटना से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ. बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ आ गई और दुकानों एवं एक सुरक्षा चौकी सहित कई इमारतें बह गईं.

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने आपदा के तुरंत बाद बचाव दल को रवाना किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ व्यक्तिगत रूप से अभियान की निगरानी के लिए खुद भी घटनास्थल की ओर रवाना हुए.

21:10 PM (IST)  •  14 Aug 2025

Kishtwar Cloudburst Live: अभी तक 120 लोगों को बचाया गया

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और अब तक 120 लोगों को बचा लिया गया है जिनमें 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

19:05 PM (IST)  •  14 Aug 2025

Kishtwar Cloudburst Live: किश्तवाड़ में हुआ भारी नुकसान- डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी

किश्तवाड़ में आई बाढ़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि यह बादल फटने की एक बड़ी घटना है. हम कल स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हीं तैयारियों के बीच यह हादसा हो गया. भारी नुकसान हुआ है और जहां तक हताहतों की संख्या का सवाल है, मैं आपको सटीक संख्या नहीं बता पाऊँगा, संख्याएं गलत नहीं होनी चाहिएं. हमें कुछ जानकारी मिली है, लेकिन मैं अभी उसका खुलासा नहीं करूंगा. जहां तक घायलों की बात है, उनकी संख्या लगभग 98-100 है. सीएम पर्सनली इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले
जम्मू-कश्मीर में 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले
आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने
आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने
PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को बताया 'शहीद', मचा सियासी बवाल
PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को बताया 'शहीद', मचा सियासी बवाल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget