एक्सप्लोरर

खीर भवानी का मेला शुरू, भय पर भारी पड़ रही आस्था, देशभर से जुट रहे कश्मीरी पंडित

Kheer Bhawani Mela: गांदरबल के तुलमुल्ला गांव में स्थित मां भवानी के मंदिर परिसर में मेला के लिए तैयारियां करीब दो महीने पहले शुरू कर दी गईं थी और कुछ भक्त पहले से ही मंदिर परिसर में पहुंच भी गए हैं.

Jammu Kashmir News: कश्मीर घाटी के गंदरबल जिले के तुलमुल्ला गांव में बने खीर भवानी के मंदिर में भक्तों का मेला सोमवार (2 जून) से लगना शुरू हो गया है. माता खीरभावनी के मंदिर में मेला अगले दो दिन तक जारी रहेगा जिस में घाटी में रहने वाले और देश भर से आने वाले कश्मीर पंडित और माता के भक्त शामिल हो रहे है. 

गांदरबल के तुलमुल्ला के अलावा कुलगाम के मंजगाम और देवसर, अनंतनाग के लोगरीपोरा और कुपवाड़ा के टिक्कर में पांच रागन्या भगवती मंदिरों में भी मेला आयोजित किया जा रहा है.

पिछले महीने अनंतनाग के पहलगाम के हुई पर्यटकों की हत्या और उसके बाद भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच तनाव के चलते भक्तो की संख्या पर भी प्रभाव पड़ा है. हालांकि आज से पहले हालात के विपरीत काफी बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित माता खीर भवानी के वार्षिक उत्सव में पहुंचते रहे हैं.

डर पर भारी पड़ी आस्था  
इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि आस्था हर तरह के आतंकवाद और आतंकी हमले के डर पर भी भारी पड़ेगी. साल 1990 में कश्मीर में बिगड़े हालात के दौर में भी मेले को कभी भी रोका नहीं गया और कश्मीरी पंडितों के लिए कश्मीर से उनके जुड़े होने का सबसे बड़ा कारण भी रहा. इस साल माता खीर भवानी के नाम पहचान रखने वाली माता रंगया देवी का मेला 3 और 4 जून को मनाया जाना है.

दो महीने से शुरू हो गईं थी तैयारियां
श्रीनगर से 35 किमी दूर गांदरबल जिले के तुलमुल्ला गांव में स्थित मां भवानी के मंदिर परिसर में मेला के लिए तैयारियां करीब दो महीने पहले शुरू कर दी गईं थी और कुछ भक्त पहले से ही मंदिर परिसर में पहुंच भी गए हैं. मंदिर का संचालन करने वाले धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रेसिडेंट ब्रिगेडियर रजिंदर सिंह के अनुसार मेले के लिए सभी प्रबंद किए गए हैं ताकि आने वाले भक्तों को कोई दिक्कत ना हो. इस बार उम्मीद है कि हजारों भक्त यहां पहुंचेंगे.

माना जाता है कुल देवी
कश्मीरी पंडितों में मां भवानी को कुल देवी माना जाता है और इस मंदिर में मां भवानी के जल स्वरूप की पूजा होती है. मान्यता है कि यहां पर हनुमान जी माता को जल स्वरूप में, अपने कमंडल में लाये थे और इस जल का रंग बदलता रहता है. अपने परिवार के साथ खीर भवानी पहुंची भक्तों के अनुसार मेला कश्मीरी पंडितों को अपनी जड़ो में मिलने और उनके बचो को कश्मीर के साथ जोड़े रखने का यह मेला सब से बढ़िया तरीका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
Poonch Landslide: पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget