एक्सप्लोरर

Srinagar News: श्रीनगर की भव्य मस्जिद में 30 हफ्ते बाद जुमे की नमाज की इजाजत

Srinagar News: श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद को साल 2019 में अनुच्छेद 370 रद्द करने के बाद कुछ समय के लिए खोला गया था लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के चलते इसे फिर से बंद कर करना पड़ा था.

Jammu Kashmir News: 30 हफ्ते से शुक्रवार की नमाज के लिए बंद रहने के बाद, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar News) शहर में इस सप्ताह की जुमे की नमाज के लिए नमाजियों के लिए 'जामिया मस्जिद' (भव्य मस्जिद Jamia Masjid Srinagar) खोली जा रही है.

कश्मीर संभागीय आयुक्त, पी.के. पोल और आईजीपी, विजय कुमार ने सोमवार को पुराने शहर श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद का दौरा किया और जुमे की नमाज की अनुमति के लिए हालात का जायजा लिया.

कुछ समय के लिए खोली गई थी मस्जिद
बता दें श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद को कुछ समय के लिए खोला गया था लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के चलते इसे फिर से बंद कर दिया गया था.

सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने जामिया मस्जिद के इमाम के साथ भी बैठक की और इस हफ्ते जुमे की नमाज के लिए मस्जिद को खोलने की व्यवस्था पर चर्चा की. भव्य मस्जिद 30 सप्ताह तक बंद रही क्योंकि अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था के लिहाज से संवेदनशील नौहट्टा क्षेत्र में किसी भी जुमे की नमाज की अनुमति नहीं दी थी.

मस्जिद में 40 हजार लोगों के लिए जगह
सूत्रों ने कहा कि श्रीनगर में महामारी का प्रसार काफी कम हो गया है, यही भव्य मस्जिद में शुक्रवार की नमाज को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का एक प्रमुख कारण है.

मस्जिद के भीतर करीब 40 हजार लोगों के लिए जगह है. धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान लोग मस्जिद की लॉन और इसके बाहरी हिस्से में भी नमाज अदा करते हैं. इस मस्जिद के मुख्य मौलवी हुर्रियत-कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारुक है. उनका दावा है कि वह साल 2019 से ही हाउस अरेस्ट हैं.

श्रीनगर के मेयर ने कही यह बात
मस्जिद के बंद होने से आसपास के क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा था. अगस्त 2019 के बाद से ही जामिया मार्केट एकदम सूनसान हो गया. ऐतिहासिक मस्जिद के खोले जाने के फैसले का श्रीनगर म्यूनिसिपल कार्पोरेशन के अध्यक्ष जुनैद मट्टू ने स्वागत किया है.

उन्होंने ट्वीट किया, "जामिया मस्जिद को फिर से खोलना स्वागत योग्य फैसला है. ऐतिहासिक मस्जिद को फिर से खोलने की मांग करते हुए उपराज्यपाल (मनोज सिन्हा) को चिट्ठी लिखी थी. उम्मीद है कि जामिया में जल्द ही नमाज अदा कर सकूंगा."

Jammu-Kashmir Drugs Awareness: जम्मू-कश्मीर में कविताओं के जरिये ड्रग्स के खिलाफ युवाओं को किया जा रहा है जागरूक

Jammu-Kashmir Weekly Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में अभी नहीं बदलेगा मौसम, जारी रहेगी बारिश, जानें- इस हफ्ते के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget