एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला ने संभाली जम्मू कश्मीर की कमान, क्या बोले BJP के कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा?

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में नई सरकार बनने पर बीजेपी के कार्यकारी अधयक्ष सत शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष में रहते हुए सार्थक भूमिका अदा करेगी.

Jammu Kashmir News: उमर अब्दुल्ला के हाथों केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कमान आ गई है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज (16 अक्टूबर) उमर अब्दुल्ला को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी. उमर अब्दुल्ला के साथ पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा ने नई सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष की भूमिका में रहते हुए जनहित से जुड़े मुद्दे उठायेगी. विकास को प्राथमिकता में रखने वाली बीजेपी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेगी.

बीजेपी की हार पर भी सत शर्मा ने प्रतिक्रिया दी. कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रमुख दो पार्टियां एकजुट हो गयी थीं. कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने मिलकर चुनाव लड़ा था. सत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस बीजेपी को हराने के लिए एकजुट हुए थे. उन्होंने कहा कि 10 साल बाद जम्मू कश्मीर में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के तहत चुनाव हुआ. कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बधाई के पात्र हैं.

बीजेपी की हार पर क्या बोले कार्यकारी अध्यक्ष?

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद विधानसभा का चुनाव कराये गये. जम्मू कश्मीर में 10 साल लंबे अंतराल के बाद लोकतंत्र की बहाली हुई. नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन पर चुटकी लेते हुए सत शर्मा ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने चुनाव के बीच में कटाक्ष किया था. उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का जनाधार नहीं है. सत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जमीन सचमुच खिसक चुकी है. जम्मू कश्मीर और हरियाणा की जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आयी. अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को जोर का झटका मिलने जा रहा है. उन्होंने विकास के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की बात कही. बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहला विधानसभा का चुनाव था.   

ये भी पढ़ें-

CM बनते ही उमर अब्दुल्ला का बड़ा फैसला, DGP को निर्देश- 'मैं रोड से कहीं भी जाऊं तो...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान
कारगिल में फ्लैश फ्लड से तबाही, खेती और फसलों को पहुंचा नुकसान
जम्मू-कश्मीर: शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र
शहीद जवानों के परिवारों को मिली नौकरी, LG ने सौंपा नियुक्ति पत्र

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget