एक्सप्लोरर

J&K: वक्फ कानून पर विधानसभा में हुए हंगामे पर स्पीकर अब्दुल रहीम राथर का बड़ा बयान, 'मैं कोई...'

Jammu Kashmir News: बजट सत्र के अंतिम दिन जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने विधायकों से पूछा कि बहस करने से क्या यह वक्फ कानून बदल सकता है?

Abdul Rahim Rather On Waqf Act: जम्मू कश्मीर विधानसभा बुधवार (09 अप्रैल) को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दी गई. पिछले तीन दिनों से जम्मू कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है. विधानसभा सत्र के अंतिम दिन स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने सदन में अपने मन की बात सामने रखी. 

विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा, ''पिछले दो-तीन दिन से हाउस में हंगामा हो रहा है. सदन में पक्ष और विपक्ष ने वक्फ कानून पर अपनी-अपनी बात रखने की कोशिश की. विधानसभा में ज्यादातर विधायक इस बिल पर बात करने के लिए तैयार नहीं थे.''

कुछ विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव भी दिए- राथर

उन्होंने आगे कहा कि इस बिल पर बहस को लेकर कुछ विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव भी दिए. स्पीकर राथर ने कहा, ''जब भी कोई विधायक मोशन लाएंगे, तो उन्हें कानून का पालन करना होता है. उन्हें रूल बुक फॉलो करनी है. अगर कोई विधायक स्थगन प्रस्ताव लाता है तो वो स्थगन प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नाराजगी दिखाने का तरीका है. अगर सरकार की तरफ से कोई बड़ी गलती हुई है तो हम सरकार को खड़ा करके उनसे जवाब मांग सकते हैं.''

बहस करने से क्या वक्फ कानून बदल सकता है- राथर

जम्मू कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष ने विधायकों से पूछा, ''अब आप तरीका बताइए. बहस करने से क्या यह कानून बदल सकता है? वक्फ बिल का मामला अभी अदालत में है. अगर अदालत कहेगी कि असंवैधानिक है तो यह असंवैधानिक होगा.'' पिछले तीन दिनों से जम्मू कश्मीर विधानसभा में चल रहे हैं हंगामे पर स्पीकर ने कहा, ''सभी विधायक कह रहे हैं कि उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए. तीन दिन से हाउस नहीं चल रहा तो आपकी आवाज जनता के सामने गई है.

मैं कोई डिक्टेटर नहीं- अब्दुल रहीम राथर

विधानसभा स्पीकर ने ये भी कहा कि वह कोई डिक्टेटर नहीं हैं लेकिन विधायकों को अदालत के फैसले का इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा "मुझे नियमों के अंदर ही फैसला करना है". विधायकों के जज्बात का सम्मान करने की बात कर कहते हुए स्पीकर ने कहा, ''कुछ विधायकों ने उनके खिलाफ वोट ऑफ नो कॉन्फिडेंस लाया.'' 

स्पीकर ने कहा कि उन्होंने इस वोट ऑफ नो कॉन्फिडेंस का जायजा लिया. इस वोट ऑफ ऑफ़ नो कॉन्फिडेंस के समर्थन में कम से कम जम्मू कश्मीर विधानसभा के 23 सदस्य होने चाहिए. उन्होंने कहा, ''तकनीकी तौर पर आपकी मोशन पर 14 दिन के बाद फैसला होना है. उसके बावजूद अगर यहां विधायक उनके खिलाफ खड़े हो जाते हैं तो वो यहां से चले जाएंगे. कुर्सी पर तब तक ही बैठूंगा जब तक आपका विश्वास मेरे साथ है".

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में जुमात-उल-विदा पर सुरक्षा सख्त, 7 साल बाद जामा मस्जिद में नमाज की उम्मीद
जम्मू-कश्मीर में जुमात-उल-विदा पर सुरक्षा सख्त, 7 साल बाद जामा मस्जिद में नमाज की उम्मीद
JKCA घोटाले में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला?
JKCA घोटाले में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला?
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
जम्मू: मिडिल ईस्ट में तनाव से बढ़ीं खाद्य तेल की कीमतें, किचन का बजट बिगड़ने से लोग परेशान
जम्मू: मिडिल ईस्ट में तनाव से बढ़ीं खाद्य तेल की कीमतें, किचन का बजट बिगड़ने से लोग परेशान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget