एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर विधानसभा में लगातार तीसरे दिन हंगामा, नारेबाजी के बीच स्पीकर ने की सदन की कार्यवाही स्थगित 

Jammu Kashmir Assembly: जम्मू कश्मीर विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही NC के विधायक मुबारक गुल ने वक्फ कानून पर बहस की मांग की. जबकि बीजेपी विधायकों ने बेरोजगारी पर बहस की मांग की.

Jammu Kashmir Assembly: जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही बुधवार (9 अप्रैल) को शुरू होते ही सदन में वक्फ कानून के खिलाफ फिर हंगामा मच गया. नेशनल कांफ्रेंस के विधायक कागज लेकर वेल तक पहुंच गए. इसके जवाब में विपक्ष के विधायक भी सदन में नारेबाजी करने लगे. स्थिति मारपीट तक  पहुंच गई. इस बीच जोरदार हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. 

दरअसल, बुधवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेशनल कांफ्रेंस के विधायक मुबारक गुल ने वक्फ कानून पर बहस की मांग की. जबकि बीजेपी विधायकों ने बेरोजगारी पर बहस की मांग की. इसके बाद नेशनल कांफ्रेंस के विधायक वि वांट डिस्कशन आन वक्फ एक्ट के नारे लगाने लगे. इसके बाद पूरा सदन नारेबाजी और हंगामे से गूंज उठा

हंगामे के समय सदन में नहीं थे उमर अब्दुल्ला

जब नेशनल कांफ्रेंस के विधायक नारेबाजी करते हुए कागज लेकर सदन में वेल की तरफ बढ़े, उस समय सीएम उमर अब्दुल्ला सदन में मौजूद नहीं थे. सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलााफ जमकर नारेबाजी की. 

बीजेपी विधायक बोले- 'ड्रामेबाजी बंद करो'

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों की ओर से जारी नारेबाजी के बीच बीजेपी के विधायक यह कहते सुने गए कि ड्रामेबाजी बंद करो. इसके बाद नारेबाजी करते हुए बीजेपी के विधायक भी वेल में पहुंच गए. 

वक्फ एक्ट पर कुछ लोग अशांति पैदा करना चाहते हैं- सुशील शर्मा 

जम्मू और कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, "देश में कुछ ऐसे तत्व मौजूद हैं जो धार्मिक भावनाओं के आधार पर कुछ क्षेत्रों में अशांति पैदा करने की कोशिश करना चाहते हैं. मंगलवार को मुर्शिदाबाद में जो घटना सामने आई है वो भी उसी का हिस्सा है. अन्यथा, ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग वक्फ संशोधन बिल से खुश हैं."

मुताहिदा मजलिस ए उलेमा की बैठक पर रोक 

वहीं, मीरवाइज ए कश्मीर के मीरवाइज मंजिल को अधिकारियों ने सूचित किया कि वक्फ विधेयक के संबंध में मुताहिदा मजलिस ए उलेमा (MMU) की महत्वपूर्ण बैठक की इजाजत नहीं दी गई है. इस बात को ध्यान में रखते हुए मीरवाइज के निवास की ओर जाने वाली सभी गलियों और मार्गों को सील कर दिया गया है. 

बता दें कि पारित वक्फ विधेयक के संबंध में मुस्लिम समुदाय की गंभीर चिंताओं पर चर्चा करने के उद्देश्य से लद्दाख, कारगिल और जम्मू बेल्ट सहित जम्मू और कश्मीर के सभी जिलों से धार्मिक प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए घाटी पहुंचे थे.

सज्जाद लोन ने स्पीकर से की चैंबर में जाने की अपील 

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने कहा, "हमने मांग की है कि स्पीकर अस्थायी रूप से अपने चैंबर में वापस चले जाएं और मुबारक गुल फिलहाल कार्यभार संभाल लें. इससे हमारा काम हो जाएगा. हमने अविश्वास प्रस्ताव भी लाया है. अगर वह अपनी बात पर अड़े रहते हैं, तो मुझे लगता है कि अविश्वास प्रस्ताव सफल हो जाना चाहिए. अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक चाहेंगे तो वक्फ बिल पर चर्चा होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget