एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: फारूक अब्दुल्ला के सर्वदलीय बैठक के खिलाफ बीजेपी ने भी बुलाई मीटिंग, बनाई यह रणनीति

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की सर्वदलीय बैठक के खिलाफ बीजेपी ने भी मीटिंग बुलाई है. बीजेपी नेता ने कहा कि एक भारत एक कानून होना चाहिए.

Jammu Kashmir News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर की संशोधित मतदाता सूची में ''गैर स्थानीय मतदाताओं'' को शामिल करने के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के खिलाफ ''जवाबी रणनीति'' तय करने के लिए सोमवार को यहां अपने नेताओं की एक बैठक बुलाई है. पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीजेपी की जम्मू-कश्मीर की इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना (Ravindra Raina)ने पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है.

फारूक अब्दुल्ला ने बुलाई है सर्वदलीय बैठक
प्रवक्ता ने बताया कि गैर-स्थानीय मतदाताओं को संशोधित मतदाता सूची में शामिल करने के मुद्दे पर श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला द्वारा बुलाई गई ''सर्वदलीय'' बैठक के ''खिलाफ रणनीति'' तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है. केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिरदेश कुमार द्वारा संशोधित मतदाता सूची में जम्मू-कश्मीर में रहने वाले ''गैर-स्थानीय मतदाताओं को शामिल करने'' की बात कहे जाने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

Jammu Kashmir News: गैर कश्मीरियों के वोटिंग राइट पर सर्वदलीय बैठक आज, फारुख अब्दुल्ला ने इस दल को नहीं भेजा है न्योता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की टिप्पणी है सही
प्रशासन ने शनिवार को एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा था कि मतदाता सूची के संक्षिप्त संशोधन के बाद 25 लाख से अधिक मतदाताओं के शामिल होने की खबरों में ''निहित स्वार्थों के चलते तथ्यों को तोड़-मरोड़कर'' पेश किया गया है. बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी ''कानूनी और संवैधानिक रूप से'' सही है बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि कानून के तहत, कोई भी व्यक्ति जो भारत का नागरिक है और किसी भी कानून द्वारा प्रतिबंधित नहीं है, वह किसी भी क्षेत्र, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता बनने का विकल्प चुन सकता है, जहां वह सामान्यत: रहता है.

जम्मू कश्मीर के लोगों ने किया है फैसला स्वीकार
सेठी ने कहा, '' जम्मू-कश्मीर में भी इसे ही लागू किया गया है. धारा 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म किए जाने के बाद एक भारत एक कानून होना चाहिए.'' इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर मामले को ''गलत तरह से पेश करने'' का आरोप लगाया. सेठी ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, '' वे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एक तरह का अपवाद चाहते हैं, जो कि स्वीकार्य नहीं है. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बिना किसी अपवाद या आरक्षण के फैसले (पांच अगस्त 2019 के) को स्वीकार किया है. राजनीतिक दलों को यह समझना होगा और इसे स्वीकार करना होगा.''

Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को किया जाएगा ट्रैक, दी जाएगी आरएफआईडी कार्ड की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget