एक्सप्लोरर

Vaishno Devi: वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को किया जाएगा ट्रैक, दी जाएगी आरएफआईडी कार्ड की सुविधा

Vashno Devi Temple: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीर्थयात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए जल्द ही मौजूदा यात्रा पर्ची के स्थान पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडी कार्ड सुविधा उपलब्ध कराएगा.

RFID Card: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) के दर्शन के लिये आने वाले तीर्थयात्रियों (Pilgrims) के लिए प्रायोगिक आधार पर रेडियो-फ्रीक्वेंसी आधारित आईडी कार्ड (RFID ID Card) पेश किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. रेडियो-फ्रीक्वेंसी पहचान प्रणाली (आरएफआईडी) वायरलेस तकनीक (Wireless Technology) पर आधारित है, जिसे रेडियो तरंगों (Radio) के माध्यम से ट्रैक (Rack) किया जा सकता है.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते बालगंगा और ताराकोट से गुफा मंदिर तक तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने के उद्देश्य से प्रायोगिक आधार पर आरएफआईडी प्रौद्योगिकी को लागू किया गया है.’’ यह प्रणाली श्राइन बोर्ड को क्षमता के अनुसार तीर्थयात्रियों की संख्या को विनियमित करने में मदद करेगी.

जल्द मिलेगी पूर्ण रूप से सुविधा

अधकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों पर नजर रखने के लिए, खासतौर पर जो लोग भीड़ में गुम हो जाते हैं या अपने परिवार/ग्रुप से बिछड़ जाते हैं उन लोगों के लिए ये सुविधा महत्वपूर्ण हो जाती है. जल्द ही एक पूर्ण आरएफआईडी सुविधा की शुरूआत की जाएगी. इसका ट्रायल तो हो ही रहा है और आने वाले सप्ताहों में इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा.

तीर्थयात्रियों को किया जा सकेगा ट्रैक

उन्होंने कहा कि आरएफआईडी (RFID) कार्डधारी तीर्थयात्रियों (Pilgrims) को आधार शिविर कटरा (Katra) से भवन तक 13 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान ट्रैक (Track) किया जा सकता है, जो न केवल आगंतुकों के लिए बल्कि श्राइन बोर्ड (Shrine Board) और अन्य यात्रा सुविधा एजेंसियों के लिए भी एक वरदान साबित होगा. गौरतलब है कि अभी प्रतिदिन 20 हजार से 25 हजार से तीर्थयात्री माता के भवन (Vaishno Devi) में मत्था टेकने के लिए कटरा आधार शिविर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: रात के घंटों में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक, भारी बारिश के चलते श्राइन बोर्ड का फैसला

ये भी पढ़ें: Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी की यात्रा फिर हुई शुरू, कटरा में भारी बारिश के चलते रोके गए थे श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget