एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच EC का बड़ा एक्शन, प्रचार में हिस्सा लेने पर 21 कर्मचारी सस्पेंड

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: इलेक्शन कमीशन ने चुनाव प्रचार में शामिल होने की शिकायतों पर 15 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं, इसके अलावा, सबूतों के अभाव में करीब 51 शिकायतें बंद कर दी हैं.

Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर सोमवार (23 सितंबर) की शाम थम गया. केंद्र शासित प्रदेश में दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए बुधवार (25 सितंबर) को मतदान कराया जाएगा. वहीं इस बीच चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने वाले 21 सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही पांच एडहॉक और कैजुअल लेबर को सेवा से हटा दिया गया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार (23 सितंबर) को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कर्मचारियों और लेबर के खिलाफ कार्रवाई की गई. प्रवक्ता ने कहा कि जांच रिपोर्टों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए चुनाव प्रचारों में हिस्सा लेने वाले 21 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि कैजुअल लेबर और अन्य सहित पांच एडहॉक कर्मचारियों को हटा दिया गया है.

15 कर्मचारियों को नोटिस जारी
एक अधिकारी ने बताया कि 20 कर्मचारियों को उनके ऑफिसों से हटा दिया गया है और उन्हें दूसरे ऑफिसों में तैनात किया गया है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, 15 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके खिलाफ चुनाव प्रचार में शामिल होने की शिकायतें मिली हैं. उनके मामलों की जांच की जा रही है. इसके अलावा, करीब 51 शिकायतें बंद कर दी गई हैं, क्योंकि जांच रिपोर्ट में उनके राजनीतिक प्रचार में शामिल होने का सबूत नहीं मिला.

तीन चरणों में हो रहे हैं चुनाव
बता दें  जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हो रहा है. पहले चरण का मतदान हो चुका है. जबकि दूसरे चरण के लिए करश्मीर के तीन जिलों में श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल की 15 सीट जबकि जम्मू के तीन जिलों पुंछ, राजौरी और रियासी की 11 सीटों पर बुधवार को मतदान कराया जा रहा है. वहीं तीसरे चरण 1 अक्टूबर को सबसे अधिक 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. जबकि नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में NC-Congress आंतकवाद के लिए जिम्मेदार कैसे? उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से किया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget