एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: युवाओं को बेरोजगारी भत्ता सहित कई बड़े वादे, जानें- कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या-क्या?

Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले 10 साल से कश्मीर के जो हालात हैं, उससे कश्मीर का दिल जख्मों से भर गया है, लेकिन अब उन जख्मों पर मरहम लगाने का वक्त आ गया है.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार (16 सितंबर) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस के घोषणापत्र 'हाथ बदलेगा हालात' में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाने का वादा किया गया है. इस घोषणापत्र की मुख्य बातों में प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ सभी फसलों की बीमा और सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी शामिल है.

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पवन खेड़ा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने पार्टी कार्यालय में घोषणापत्र जारी किया. पवन खेड़ा ने कहा, "हम भूमिहीनों, जोतदार और भू-स्वामी कृषक परिवारों को हर साल चार हजार रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मुहैया कराएंगे. हम सरकारी भूमि पर खेती कर रहे भूमिहीन किसानों के लिए 99 साल के पट्टे की भी व्यवस्था करेंगे."

पवन खेड़ा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में किसानों के लिए शत प्रतिशत सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा. पार्टी ने जम्मू कश्मीर के योग्य युवाओं को एक साल के लिए 3,500 रुपये प्रति माह तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है. पार्टी ने 30 दिनों के भीतर भर्ती कैलेंडर जारी कर एक लाख रिक्त सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है.

कांग्रेस के घोषणपत्र में और क्या-क्या?
घोषणापत्र में पुलिस, अग्निशमन और वन सुरक्षा बल के लिए विशेष भर्ती फिर से शुरू करने का वादा किया गया है. इसमें बेरोजगार इंजीनियरों के समूहों को निर्माण कार्य से संबंधित 30 प्रतिशत अनुबंध आवंटित करने की योजना को फिर से शुरू करने का भी वादा किया गया है. घोषणा पत्र में कहा गया है कि हम सभी सरकारी नौकरियों, पासपोर्ट और अन्य उद्देश्यों के लिए सत्यापन प्रक्रिया को सरल बना कर, अनावश्यक परेशानी को रोकेंगे.

पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले 10 साल से कश्मीर के जो हालात हैं, उससे कश्मीर का दिल जख्मों से भर गया है, लेकिन अब उन जख्मों पर मरहम लगाने का वक्त आ गया है. जम्मू कश्मीर में एक लंबी रात खत्म होने वाली है और सुबह होने को है. खेड़ा ने पिछले सप्ताह केंद्र शासित प्रदेश के दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा किये गए चुनावी वादों को भी दोहराया.

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर की महिलाओं ने राहुल गांधी और अन्य नेताओं के सामने अपनी चिंताएं रखी थीं. हमने महिला सम्मान कार्यक्रम का वादा किया है, जिसके तहत हम परिवार की महिला मुखिया को तीन हजार रुपये मासिक सहायता देंगे. महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता में आने के 100 दिन के अंदर जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किया गया वादा भी पूरा किया जाएगा. खेड़ा ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में केंद्र शासित प्रदेश को सपनों के कब्रिस्तान में बदल दिया गया है.

पवन खेड़ा ने कहा कि 22 जिलों में हमारी टीम गई, लोगों से बात की और उसी के तहत हमारा घोषणा पत्र तैयार किया गया. उन्होंने घोषणापत्र का हवाला देते हुए कहा कि हमने गारंटी दी है और यह लोगों का अधिकार है. यह हमारा वादा है और हम इसे पूरा करेंगे. अनुच्छेद 370 बहाल किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख के बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में इंडिया गठबंधन सरकार के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने के वास्ते एक समिति गठित की जाएगी. अनुच्छेद 370 बहाल करना कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस का मुख्य चुनावी मुद्दा है. 

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election: BJP ने कश्मीर घाटी की 47 सीटों में सिर्फ 19 पर उतारे उम्मीदवार, जानें किसे कहां से दिया टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget