एक्सप्लोरर

J&K News: श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर की हत्या, हमले के वक्त निहत्था था कांस्टेबल

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों ने उनपर हमला तब किया जब वे बिना हथियार के मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar) में शनिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, ‘‘शहर के जूनीमार इलाके में जन रोड पर आतंकवादियों ने सुबह 8 बजकर करीब 40 मिनट पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन पर गोली चलाई. हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया.’’

अधिकारी ने बताया कि घायल अवस्था में हसन को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हमला उस समय किया गया, जब हसन मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे. घटना के वक्त उनके पास हथियार नहीं था.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की निंदा

इस बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए पीड़ित के परिवार को आश्वस्त किया कि “इस निंदनीय घटना के लिये जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.” उपराज्यपाल ने ट्विटर पर कहा, “मैं श्रीनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन डार पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं उनके परिवार और लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. समूचा नागरिक और सुरक्षा प्रतिष्ठान बहादुर शहीद के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.”

Char Dham Yatra 2022: श्रीनगर-चारधाम यात्रा शुरू, NH 58 के लैंडस्लाइड जोन बन सकता है यात्रियों के लिए मुसीबत, JCB तैनात

जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता ने कही ये बात

जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने ट्वीट किया, “बहादुर सिपाही की आत्मा को शांति मिले. यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि आज सुबह श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में घायल पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति.”

Jammu-Kashmir: फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, सेना ने कश्मीर में चल रहे आतंकी कैम्प का किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget