एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, सेना ने कश्मीर में चल रहे आतंकी कैम्प का किया खुलासा

पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 6 बड़े और 29 छोटे आतंकी कैम्प चलाए जा रहे हैं. इसके अलावा पाकिस्तानी सेना की मदद से  कश्मीर में कई लॉन्च पैड भी स्थापित किए गए हैं.

नई दिल्लीः सेना ने एक बार फिर से कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक मनसूबों का खुलासा किया है. पूर्वोत्तर सैन्य कमांडर ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमसिंह नगर में मीडिया से बातचीत में कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे आतंकी गतिविधियों का खुलासा किया. सेना के अधिकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 6 बड़े और 29 छोटे आतंकी कैम्प चलाए जा रहे हैं. इसके अलावा पाकिस्तानी सेना की मदद से  कश्मीर में कई लॉन्च पैड भी स्थापित किए गए हैं.

सेना के मुताबिक,  पिछले 11-12 महीनों में अगर 2-3 घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो फरवरी 2021 से लेकर अबतक दोनों देशों के बीच सीज फायर शांतिपूर्ण ढंग से कायम है. जिसके कारण घाटी में आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है. 

बता दें कि कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकत किसी से छिपी हुई नहीं है. आए दिन पाकिस्तान कश्मीर में शांति भंग करने के मंसूबे बनाता रहता है. कश्मीर में किस तरह से शांति भंग हो इसके लिए सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ बदस्तूर जारी है. लेकिन सीमा के इस पार भारतीय सेना हर बार पाकिस्तानी आतंकवादियों को उनके मंसूबे पूरे नहीं करने देते हैं.

ऐसे कई मौके सामने आए हैं जब यह साबित हो चुका है कि कश्मीर में फैली अशांति के लिए पाकिस्तान और उसकी सेना ही जिम्मेदार है. लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान अभी-भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. 

गौरतलब है कि बीते कई दिनों में कश्मीर में भारतीय सेना ने कई आतंकी गतिविधियों को रोकने में कामयाबी हासिल की है. लेकिन बावजूद इसके आतंकी कश्मीर में वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. आतंकवादी घाटी में आतंक का खौफ कायम करने के लिए आम नागरिकों के साथ-साथ सेना पर हमला करने से भी गुरैज नहीं कर रहे हैं. बीते दिनों ही ऐसी ही एक घटना में आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के जवानों पर हमला कर वहां से फरार हो गए थे. इस आतंकी हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे. घाटी में आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए सेना हर संभव प्रयास कर रही है.

इसके लिए सेना समय-समय पर विशेष अभियान चला रही है. साथ ही सीमा से लगे इलाकों में सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया गया है. आतंकियों से मुकाबला करने के लिए सेना को आत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है. सेना ना केवल आतंकियों पर नकेल कस रही है, बल्कि स्थानीय लोगों आंतक का भय भी खत्म करने में जुटी हुई है. इसके लिए सेना के जवान और अधिकारी समय-समय पर दूरस्थ इलाकों में स्थित गांवों में लोगों के बीच पहुंचकर वहां का जायजा ले रहे हैं.  जिससे कि कश्मीर के लोगों के बीच आंतकियों के खौफ को कम किया जा सके. साथ ही घाटी में शांति स्थापित की जा सके. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget