एक्सप्लोरर

'करवा चौथ की पूजा करके जैसे ही...', गांदरबल आतंकी हमले में मारे गए शशि भूषण के परिवार पर टूटा कहर

Jammu and Kashmir Terrorist Attack: गांदरबल में हुए आतंकी हमले में जम्मू के शशि भूषण की मौत हो गई. वह कश्मीर में टनल डिजाइनर के तौर पर काम करते थे. उनके परिवार को दिवाली पर उनके घर आने का इंतजार था.

Jammu and Kashmir:  कश्मीर घाटी के गांदरबल में रविवार शाम को हुए आतंकी हमले ने कई परिवारों की करवाचौथ की खुशी को गम में तब्दील कर दिया. इस हमले में मारे गए जम्मू के शशि भूषण के परिवार को उनके दिवाली पर घर आने का इंतजार था लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था.

यह जम्मू के तालॉब तिलों इलाके के रहने वाले शशि भूषण पेशे से टनल डिजाइनर शशि पिछले करीब 7 सालों से कश्मीर में काम कर रहे थे. रोजाना की तरह रविवार को भी शशि ने जम्मू अपने घर फोन किया और उस समय उनकी धर्मपत्नी रुचि करवा चौथ की पूजा के लिए मंदिर जा रही थी. लेकिन रुचि को क्या मालूम था यह उनकी अपने पति से आखिरी बात  होगी. 

हाथों में लगी मेहंदी और आंखों से गिरते आंसू को संभालते हुए रुचि ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि उन्हें कभी भी पति के कश्मीर में काम करने पर कोई आपत्ति नहीं हुई क्योंकि जिस इलाके में उनके पति कार्यरत थे वह काफी शांत इलाका माना जाता है. रुचि ने बताया कि उनके पति हमेशा यह जिक्र करते थे कि किस तरह से जिस इलाके में वह काम कर रहे हैं उसे सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में लिया हुआ है. 

करवा चौथ की पूजा करके जैसे ही रुचि अपने घर आई कुछ ही समय बाद उनके पति शशि के आतंकी हमले में घायल होने की खबर परिवार को मिली. इस खबर से आहत शशि के परिवार वालों ने कश्मीर में शशि के दोस्तों को फोन लगाना शुरू किया लेकिन उसे समय कोई फोन नहीं उठा पा रहा था. पूरी रात परिवार अपने बेटे की सलामती की न केवल दुआ मांगता रहा बल्कि सलामती का पता लगाने के लिए जगह-जगह फोन करता रहा. लेकिन जैसे ही परिवार को यह पता चला कि इस हमले में शशि भूषण ने अपने प्राणों की आहुति दी है पूरे परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. 

रुचि बताती है कि उनके परिवार में शशि अकेले कमाने वाले हैं. उनका बेटा भोपाल में इंजीनियरिंग करता है जबकि उनकी बिटिया चौथी कक्षा में पढ़ रही है ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह कि अब बेटे की इंजीनियरिंग पूरी कैसे होगी और बिटिया की पढ़ाई का बोझ कौन उठेगा.

शशि भूषण के परिवार का कहना है कि उनके परिवार में शशि अकेला कमाने वाला था. शशि न केवल अपनी धर्मपत्नी और बच्चों का ख्याल रखता था बल्कि अपने माता-पिता का भी पूरा ध्यान वही रखता था.
पूरा परिवार अब यह मांग कर रहा है कि इस आतंकी हमले में जो भी लोग शहीद हुए हैं उनके परिवार की देखरेख सरकार की जिम्मेदारी है. रुचि अपने बच्चों के खातिर अपने लिए सरकारी नौकरी की मांग भी कर रही है. वहीं शौकाकुल परिवार कश्मीर में किये जा रहे शांति के दावों पर भी सवाल उठा रहा है. परिवार का दावा है कि कश्मीर में जो शांति और अमन की बातें की जा रही है वह सच्चाई से कोसों दूर है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget