एक्सप्लोरर

JK Politics: जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण पर वार, बीजेपी नेता ने कहा- इन लोगों पर होगा 'बाबा के बुलडोजर' से एक्शन

JK News: जम्मू कश्मीर में लाखों कनाल सरकारी भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा जमा रखा है. ऐसे लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी. लेकिन, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है.

Shrinagar News: जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि “बाबा का बुलडोजर” सरकारी जमीन पर प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाएगा, लेकिन गरीब लोगों को परेशान नहीं करेगा. जानकारी हो कि उनका यह बयान तब आया है जब राज्य में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. सूबे में इसको लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. 

चाहे कोई भी हो, चलेगा ​अभियान
बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया, “बाबा का बुलडोजर’ अपना काम करेगा. भले ही वह अली मोहम्मद सागर (नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव), फारूक अब्दुल्ला (पूर्व मुख्यमंत्री) या मुजफ्फर शाह (अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष) के खिलाफ क्यों न हो. अतिक्रमण तो हटाया जाएगा. इसे कोई रोक नहीं सकता. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि गरीब लोगों को इस अभियान से दूर रखा जाएगा. उन्हें परेशान करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है. 

आम लोगों को परेशान नहीं करेगी सरकार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस मामले में साफ कर दिया है कि इस अभियान के तहत राज्य के आम लोगों को छुआ नहीं जाएगा, केवल प्रभावशाली भूमि हड़पने वालों को निशाना बनाया जाएगा. वह अतिक्रमण हटाने के अभियान की राजनीतिक दलों द्वारा की गयी आलोचना का जवाब दे रहे थे. जानकारी हो कि राज्य के राजनीतिक दलों ने इस मामले में भाजपा पर व्यक्तिगत प्रतिशोध लेने का अरोप लगाया था. इधर, अतिक्रमण हटाने के अभियान के खिलाफ जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक ने यहां विरोध प्रदर्शन भी किया था.

विपक्ष को कोर्ट से भी लग चुका है झटका
जानकारी हो कि जम्मू कश्मीर में लाखों कनाल सरकारी भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा जमा रखा है. ऐसे लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में सरकार के इस आदेश पर रोक लगाने के लिए याचिका भी दायर की थी. लेकिन, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है. कोर्ट ने जम्मू कश्मीर प्रशासन के सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर रोक लगाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है. यह याचिका राजौरी जिले के डोडासन के अब्दुल रशीद व पांच अन्य ने दायर की थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि हम इन्हें गरीब कैसे कह सकते हैं, अगर इस जमीन पर उन लोगों की दुकानें हैं. ऐसे मामले में हम उन्हें कब्जा हटाने के लिए कुछ समय दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: अभी जारी रहेगा सर्द हवाओं का दौर, IMD ने बताया ठिठुरन से कब मिलेगी निजात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget