एक्सप्लोरर

Watch: जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी से मौसम सुहाना, खिलखिलाते बच्चों की ये हंसी बना देगी आपका दिन

Snowfall in J&K: एयरपोर्ट पर ज्यादा बर्फ जमा नहीं है. कम दृश्यता की वजह से फिलहाल उड़ानें स्थगित की गई है, जैसे ही 1000 मीटर की विजिबिलिटी होगी, तो एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू कर दी जाएगी.

जम्मू कश्मीर में बुधवार को एक बार फिर से ताजा बर्फबारी शुरू हुई. बर्फबारी की वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे (Kashmir Airport) पर विजिबिलिटी 500 मीटर से कम हो गई है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि मौसम साफ होने तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई है.

हालांकि, उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर ज्यादा बर्फ जमा नहीं है, कम दृश्यता की वजह से फिलहाल उड़ानें स्थगित की गई है. उन्होंने बताया कि इस वक्त एयरपोर्ट पर 500 मीटर तक विजिबिलिटी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जैसे ही 1000 मीटर की विजिबिलिटी होगी, तो एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू कर दी जाएगी.

बर्फबारी से गिरा घाटी का तापमान

दरअसल, घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है. हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने दिन चढ़ने के साथ बारिश और बर्फबारी में कमी आने की संभावना जताई है.श्रीनगर में इस वक्त तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से  2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में विख्यात पहलगाम में न्यूनतम तापमान जीरो से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. हालांकि, यह पिछली रात से छह डिग्री अधिक है. गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. हालांकि, यह पहले के शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस से काफी ऊपर है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गुरुवार को भी हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी के साथ बादल छाए रहने की संभावना है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की वजह से ये रास्ते हैं बंद

घाटी में हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ स्थानों पर पत्थर खिसकने की घटना भी सामने आई है, हालांकि, लेकिन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है.इस बीच प्रशासन ने लोगों से नाशरी और बनिहाल के बीच राजमार्ग पर उस वक्त तक नहीं जाने की हिदायत दी है, जब तक कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यहां से गुजर नहीं जाती है. यातायात विभाग  की ओर से कहा गया है कि रामबन से बनिहाल की ओर भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर, काजीगुंड से बनिहाल-रामबन की ओर और नाशरी से रामबन-बनिहाल की ओर किसी भी वाहन को आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

चिल्लई कलां' की चपेट में है कश्मीर घाटी

गौरतलब है कि कश्मीर में इस वक्त सर्दी का कठिन समय चल रहा है. यहां की स्थानीय भाषा में इसे 'चिल्लई कलां' कहा जाता है.  'चिल्लई कलां' घाटी में 40 दिनों की सबसे ज्यादा सर्दी वाला मौसम होता है. इस दौरान यहां सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है. चिल्लई कलां 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होती है. इसके बाद भी यहां सर्दी का सितम जारी रहता है और इसके बाद 20 दिन का 'चिल्लई खुर्द' और 10 दिन का 'चिल्लई बच्चा' चलता है. 

ये भी पढ़ेंः J&K Avalanche: जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन की अपील- 'अगले 48 घंटे घर में रहें लोग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
कश्मीर लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
कश्मीर में लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget