एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'मुसलमानों को खत्म कर देना चाहिए, ये पहले से ही...'

Pahalgam Terror Attack: फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि ये सुरक्षा चूक है, खुफिया चूक है. ये सिर्फ इंसानियत पर हमला नहीं है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले पर फिर से बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'पहलगाम की घटना बहुत दर्दनाक है. मेरा मानना ​​है कि जो भी इंसानियत को जानता है, वो इस बात से सहमत होगा कि ऐसा होना चाहिए. सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू-कश्मीर के लोगों को हो रहा है.'

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि ये सुरक्षा चूक है, खुफिया चूक है. उन्हें ये पसंद नहीं आया होगा कि हमारे लोग अच्छा कर रहे हैं, हमारे लोगों ने प्रोपेगैंडा फैलाया कि इतने लोग आ रहे हैं, ये हो रहा है, वो हो रहा है, उन्होंने इसे तोड़ने के लिए ऐसा किया, लेकिन ये सिर्फ इंसानियत पर हमला नहीं है बल्कि मुसलमानों पर इसका क्या असर होगा."

अब्दुल्ला ने कहा, "पहले से ही नैरेटिव चल रहा है कि मुसलमानों को खत्म कर देना चाहिए, ये उन राज्यों में था, जहां बीजेपी सत्ता में है, हम इसका मुकाबला कर रहे थे."

पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार- फारूक अब्दुल्ला

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं. हम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा समर्थन देने की बात कही है, इसके बाद हमारे साथ कोई सवाल नहीं होना चाहिए. पीएम मोदी जो करना चाहें, वो करें.

वहीं पाकिस्तान की तरफ से न्यूक्लियर हमले की धमकी देने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हमारे पास भी न्यूक्लियर पावर है, उनसे पहले है. जब मैं अटल बिहारी वाजपेयी के साथ पोखरण गया था, तो उन्होंने कहा था कि हम कभी भी इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे. जब तक कोई और हम पर पहला हमला नहीं करेगा."

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने कभी भी पहले आक्रमण नहीं किया है. हमेशा वहीं से हुआ है और हमने उसका जवाब दिया है. आज भी हम इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे, लेकिन अगर वे इसका इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे पास भी यह है. भगवान करे कि ऐसी बात न आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर घाटी में कितने स्थानीय आतंकवादी सक्रिय? JK पुलिस का बड़ा खुलासा
कश्मीर घाटी में कितने स्थानीय आतंकवादी सक्रिय? JK पुलिस का बड़ा खुलासा
महबूबा मुफ्ती लगातार 5वीं बार बनीं PDP अध्यक्ष, चुनी गईं निर्विरोध
महबूबा मुफ्ती लगातार 5वीं बार बनीं PDP अध्यक्ष, चुनी गईं निर्विरोध
कश्मीर: गुरेज में सेना की पहल ने बदली तस्वीर, महिलाओं को मिला कारोबार
कश्मीर: गुरेज में सेना की पहल ने बदली तस्वीर, महिलाओं को मिला कारोबार
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक
NC के नाराज विधायक मान जाएंगे! फारूक और उमर अब्दुल्ला 2-3 दिनों में करेंगे बैठक

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget