एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला ने कही ये बड़ी बात, 'मैं अफसोस करता हूं कि...'

Farooq Abdullah On Pakistan: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है. फारूक अब्दुल्ला ने पाक पर एक्शन को लेकर कहा कि मैं एक नागरिक होने के नाते, मैं पीएम मोदी के साथ हूं.

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम के आतंकियों को दरिंदा बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकियों के खिलाफ जो भी एक्शन लेंगे, वो उनके साथ हैं.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''जो खूबसूरती को देखने गए, आराम के लिए गए, उनको खड़ा करके, धर्म पूछकर गोली मारी गई. वो इंसान नहीं, दरिंदे हैं. उनके साथ वो करना चाहिए जो पहले कभी नहीं हुआ, दुनिया में इसकी निंदा की गई. ये नहीं होना चाहिए था. ये बंद होना चाहिए.'' 

पाकिस्तान की तरफ फारूक अब्दुल्ला का इशारा

उन्होंने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा, ''मैं एक नागरिक होने के नाते, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हूं. जो भी वो फैसला लेंगे मैं उसके साथ हूं. सभी चाहते हैं कि आतंकवाद का खात्मा हो. जो भी उसके पीछे है, कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वो कोई वतन ही क्यों नहीं हो. करगिल में उसने कहा कि मैं नहीं हूं. मुंबई हमले के बाद भी कहा कि मैं नहीं हूं. आप ही बंदूक दे रहे हैं. हमने मसूद अजहर को छोड़ दिया, मैंने उस समय विरोध किया.''

आतंकवाद की फैक्ट्री खत्म करनी होगी- फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''आतंकवाद की फैक्ट्री खत्म करनी होगी. जब भी आक्रमण हुआ है, उनकी (पाकिस्तान) तरफ से हुआ है. हमने शुरू नहीं किया. उसने शुरू किया. फिर हमने कार्रवाई की. हम इंसानियत के पक्षधर हैं. ये महात्मा गांधी का देश है.'' 

पाकिस्तान से बातचीत के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं अफसोस करता हूं कि मैं इसकी बात करता था. वो टेबल पर आना ही नहीं चाहते हैं. क्या कश्मीर उनके साथ जा सकता है. कभी नहीं. जिनको पाकिस्तान जाना था, वो काफी पहले जा चुके हैं.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget