एक्सप्लोरर

मुर्शिदाबाद में बुल्डोजर एक्शन पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, बोले- 'हिंसा इसलिए भड़की क्योंकि...'

Farooq Abdullah News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर कहा कि बुलडोजर चलाए गए, जिससे मुसलमानों की मस्जिदें, स्कूल और घर ढहा दिए गए लेकिन उनका क्या दोष था?

Farooq Abdullah On Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हिंसा इसलिए भड़की क्योंकि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन और नफरत पैदा करने की कोशिश की गई.

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, "बुलडोजर चलाए गए, जिससे मुसलमानों की मस्जिदें, स्कूल और घर ढहा दिए गए लेकिन उनका क्या दोष था? क्या उनके खिलाफ कुछ साबित हुआ? नहीं.''

क्या कानून सबके लिए समान नहीं है- फारूक अब्दुल्ला

उन्होंने आगे जिक्र करते हुए कहा, ''सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर चलाने पर रोक के बावजूद, अधिकारियों ने बिना परवाह किए काम जारी रखा.'' उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कानून सबके लिए समान नहीं है?

वक्फ एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा

पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन में मुर्शिदाबाद में हिंसा की घटना हुई. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक इस हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में डाली गई दो याचिकाओं पर 21 अप्रैल को सुनवाई होने वाली है. दरअसल, मुर्शिदाबाद हिंसा की अदालत की निगरानी में जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. 

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SIT के गठन की मांग

याचिकाकर्ताओं ने हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में एसआईटी के गठन की मांग की है. साथ ही राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति में विफलता के लिए भी पश्चिम बंगाल सरकार से स्पष्टता की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट के वकील वकील शशांक शेखर झा और विशाल तिवारी ने यह जनहित याचिका दाखिल की है. मामले में सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिकाओं पर 21 अप्रैल को सुनवाई होगी. इस पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच सुनवाई करेगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (19 अप्रैल) को प्रदेशवासियों के नाम शांति पत्र लिखा. इसमें उन्होंने लिखा, विरोधी कभी नहीं चाहते कि कुछ सकारात्मक और अच्छा काम किया जाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget