एक्सप्लोरर

जेल से निकले इंजीनियर रशीद का लोकसभा में भाषण, गांधी, नेहरू, जिन्ना और पटेल का जिक्र कर क्या बोले?

Engineer Rashid News: बारामूला से सांसद इंजीनियर रशीद ने संसद सत्र के दौरान कहा कि हम पहलगाम हमले में मारे गए उन परिवारों का दर्द समझ सकते हैं. हमने हजारों लोग खोए. लाशें उठाते-उठाते हम थक गए हैं.

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बारामूला से सांसद इंजीनियर रशीद ने मंगलवार (29 जुलाई) को लोकसभा में अपनी बात रखी. तिहाड़ जेल में बंद इंजीनियर रशीद को कोर्ट से 24 जुलाई से 4 अगस्त तक कस्टडी पैरोल दी गई है ताकि वो संसद सत्र में भाग ले सकें. लोकसभा में उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से गुजारिश करना चाहूंगा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु को लेकर बड़ी बातें की गईं. बेशक वो हमारे पहले प्रधानमंत्री थे. देश आपको 15 अगस्त 1947 को मिला. जिन्ना साहेब हों, नेहरू हों, गांधी जी हों या सरदार पटेल हों. आप इंडिया को यूनाइटेड नहीं रख सके.

हमारे खून का जवाब कौन देगा- रशीद

बारामूला सांसद ने कहा कि बदकिस्मती से आपने अपने देश के तीन हिस्से कर दिए. बांग्लादेश, इंडिया और पाकिस्तान बनाया. कश्मीरियों को क्यों मार रहे हो? मैं पूछना चाहता हूं कि हमारा कसूर क्या है? मैं पूछना चाहता हूं कि हमारे खून का जवाब कौन देगा. 

पहलगाम में जो हुआ वो पूरी इंसानियत का कत्ल था

उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ वो पूरी इंसानियत का कत्ल था. उन्होंने कहा, ''आप कहते हैं कि वहां सबकुछ ठीक है. आप हमें सोशल मीडिया पर कुछ लिखने नहीं देते. लोग जेलों में मर रहे हैं. तीन हजार लोग बंद हैं. ट्रंप के पास मसले का हल नहीं है. कश्मीर मसले का हल जम्मू कश्मीर के लोगों के पास है. मैं डेढ़ लाख रुपया देकर यहां आया, आप मेरे लिए नहीं बोल सके तो आप कश्मीरियों के लिए क्या बोलेंगे?'

यहां हर कोई ट्रंप-ट्रंप कर रहा है- रशीद

उन्होंने आगे कहा, ''मैं आज पूछना चाहता हूं क्या मिलिटेंसी खत्म करनी है? यहां हर कोई ट्रंप-ट्रंप कर रहा है. कश्मीर मसले का हल वहां के हिंदुओं के पास है, वहां के मुसलमानों के पास है. हिंदू राष्ट्र बनाने की बहुत जल्दी है, शौक से बनाओ लेकिन मेरे जम्मू कश्मीर की डेमोग्राफी को टच मत कीजिए. जम्मू कश्मीर के कल्चर के साथ छेड़छाड़ मत कीजिए. पाकिस्तान के साथ जो करना है करो लेकिन हम बीच में क्यों मारे जा रहे हैं?

लाशें उठाते-उठाते हम थक गए- इंजीनियर रशीद

इंजीनियर रशीद ने ये भी कहा, ''हम कश्मीरियों से ज्यादा पहलगाम हमले में मारे गए उन परिवारों का दर्द समझ सकते हैं, क्योंकि हमने 1989 से ऐसे हजारों लोग खो दिए हैं. कश्मीर ने जितनी तबाही देखी है, हमने कब्रिस्तान देखे हैं. लाशें उठाते-उठाते हम थक गए हैं. मैं स्पीकर साहब से कहना चाहता हूं कि आज हर कोई कहता है कि वो मिलिटेंट कहां गए, एलजी साहब क्या कर रहे थे? मैं किसी की वकालत नहीं कर रहा हूं.''

आतंकवाद खत्म कैसे करोगे- इंजीनियर रशीद

संसद में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, ''बॉर्डर पर देखते हैं तो नजर आपकी थकती है, इतना ऊपर बॉर्डर है. किसी को आना जाना हो तो उतना ज्यादा मुश्किल नहीं है. फोर्स शायद उतना कंट्रोल नहीं कर सकती है. आपकी पार्लियामेंट में तो बैठे-बैठे दो लोग नीचे से अंदर घुस आए. कहना ये है कि आतंकवाद खत्म कैसे करोगे? 

आपको कश्मीरियों के दिल जीतने होंगे- इंजीनियर रशीद

उन्होंने सवाल किया, ''आप आतंकवादियों से कैसे लड़ोगे. उसके लिए आपको कश्मीरियों के दिल जीतने होंगे. लेकिन कल से मैं सुन रहा हूं. आप में से किसी एक ने भी कश्मीरियों के लिए बात नहीं की. आप को कश्मीर की जमीन चाहिए या कश्मीर के लोग चाहिए. आज सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष को ये डिसाइड करना होगा.'' 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
अमरनाथ यात्रा: तीसरे दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, बना रिकॉर्ड
अमरनाथ यात्रा: तीसरे दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, बना रिकॉर्ड
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहलगाम के पोनी कारोबारियों में जगी उम्मीद, आतंकी हमले से ठप था रोजगार
अमरनाथ यात्रा से पहलगाम के पोनी कारोबारियों में जगी उम्मीद, आतंकी हमले से ठप था रोजगार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget