एक्सप्लोरर

डोडा में कर्फ्यू में ढील, कई जगहों पर बाजार खुले, पुलिस ने बताया अब कैसा है माहौल

Doda News: डोडा जिले के डीसी हरविंदर सिंह ने दावा करते हुए कहा कि पिछले 3 दिनों से हमारे यहां शांतिपूर्ण माहौल रहा है. हमने सिविल सोसाइटी के लोगों से भी मुलाकात की है.

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 'आप' के विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिए जाने के बाद शनिवार (13 सितंबर) को लगातार 5वें दिन भी सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में ढील दी गई. प्रशासन ने व्यापारियों को शाम 6 बजे तक अपनी दुकानें खुली रखने की अनुमति देने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की.

डोडा जिले के डीसी हरविंदर सिंह ने कहा, "पिछले 3 दिनों से हमारे यहां शांतिपूर्ण माहौल रहा है. हमने सिविल सोसाइटी के लोगों से भी मुलाकात की है. जहां भी लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा है, वहां बाज़ार खोल दिए गए हैं और कुछ इलाकों में शाम को फिर से ढील दी गई.''

डोडा में शांतिपूर्ण माहौल है- डीसी

उन्होंने कहा, ''इसी आधार पर आगे क्या करना है, यह तय किया जाएगा. जिला बहुत शांतिपूर्ण है और विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है...इसमें जो सिविल सप्लाई और जरूरी चीजें हैं, उनकी जो गाड़ियां अटकी थीं, वो सारी चीजें भी रिलीज हो गई हैं. कुछ जगहों पर लोगों की जो दिक्कतें आ रही हैं, वो हम पूरी कर पाएंगे. हम अंदर ही अंदर मैनेज कर रहे हैं लेकिन समय के साथ ये सारी चीजें हम कर पाएंगे.'' 

पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को दिक्कत न हो- डीसी

डीसी ने ये भी कहा, ''हम आश्वस्त कर रहे हैं कि जो हमारे इलाके हैं वहां सरकार की जो सेवाएं वो लोगों को समय पर मिले. इन सारी चीजों पर हमारी नजर बनी हुई है. मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि हमारे इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के नंबर आपके पास हैं, हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को दिक्कतें न हों.'' 

डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

उन्होंने ये भी कहा, ''डॉक्टर्स और जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को अभी छुट्टी पर न जाने के निर्देश दिए गए हैं. जहां-जहां जो भी लोग परेशान हैं, उनको जिस चीज की जरूरत है, वो हमें इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पर कॉल करें. हम आपकी जो खिदमत कर पाएंगे, उसे करेंगे."

मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शन

AAP की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख और विधायक मेहराज मलिक को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में सोमवार (08 सितंबर) को हिरासत में लिया गया था. उनको हिरासत में लिए जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसके बाद अधिकारियों ने निषेधाज्ञा लागू कर दी और मोबाइल इंटरनेट तथा ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद कर दीं.

डोडा में शुक्रवार (12 सितंबर) शाम को भी इन प्रतिबंधों में दो घंटे की ढील दी गई थी, हालांकि पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान सड़कों पर गश्त करते रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget