एक्सप्लोरर

Doda: चेनाब घाटी की पहली महिला ई-रिक्शा ड्राइवर, परिवार के लिए बनीं 'संकटमोचक', झेलना पड़ा था विरोध

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक महिला ने सामाज के विरोध के बावजूद अपने परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए जो फैसला लिया, वह दूसरों को भी प्रेरित कर रहा है.

Doda News: पति की बीमारी के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहराया तो 39 साल की मीनाक्षी देवी (Minakshi Devi) ने ई-रिक्शा चलाने का फैसला किया. यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था क्योंकि न केवल उन्हें अपने रिश्तेदारों की असहमति झेलना पड़ा बल्कि ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन मीनाक्षी ने हार नहीं मानी और अपने फैसले पर अडिग रहीं. आज इस बात को चार महीने हो गए हैं. वह न केवल चेनाब वैली में ई-रिक्शा (e-Rickshaw) चलाने वाली पहली महिला बनीं बल्कि उन्होंने अपने इलाके की महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं.

मीनाक्षी देवी के पति का किडनी फेल हो गया था. उनके दो बच्चे भी हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें अपना बिजनस बंद करना पड़ा और इतना ही नहीं कर्ज चुकाने के लिए कार भी बेचनी पड़ गई. आर्थिक विपत्ति झेल रही मीनाक्षी ने ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया. उनके रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने उन्हें हतोत्साहित किया और ऑटो रिक्शा एसोसिशन की तरफ से भी समान व्यवहार झेलना पड़ा. उनके पति भी इसको लेकर सशंकित थे लेकिन तमाम विरोध के बाद भी मीनाक्षी ने यह कड़ा फैसला किया. 

ऑटो स्टैंड में पहली बार ऐसा रहा अनुभव
मीनाक्षी ने अपनी आपबीती पीटीआई के साथ साझा की. मीनाक्षी ने कहा, ''मुझे चार महीने का वह दिन याद है जब मैं पहली बार भद्रवाह के सेरी बाजार में ऑटो स्टैंड में अपना रिक्शा लेकर घुसी थी. न केवल राहगीरों ने बल्कि मेरे पुरुष सहकर्मी भी मुझे ऐसे देख रहे थे जैसे कि मैं एलियन हूं. कुछ रिक्शा ड्राइवर ने मुझे सुझाया कि मैं घल चली जाऊं क्योंकि वे अपने ग्राहकों का जीवन खतरे में नहीं डालना चाहते. लेकिन नकारात्मकता से अप्रभावित रही और धीरे-धीरे लोगों का भरोसा जीता. मैं अब हर दिन 1500 से 2000 रुपये कमा लेती हूं. मुझे आज कोई मुश्किल से ही स्टैड पर ढूंढ सकता है क्योंकि मैं अपने लॉयल कस्टमर्स विशेषकर महिलाओं को लाने-ले जाने में व्यस्त रहती हूं.''

ऐसे ई-रिक्शा चलाने का किया फैसला
मीनीक्षा बताती हैं कि महिलाएं पुरुष ड्राइवर की जगह उनके साथ जाना पसंद करती हैं. एक साल पहले वह डोडा के भद्रवाह में परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही थीं लेकिन जब उनके पति का किडनी फेल हुआ तो वे लोग कर्ज में डूब गए. कर्ज बढ़ता जा रहा था, परिवार ने कार बेच दी और कर्ज चुकाने के लिए बिजनस भी बंद कर दिया. मीनाक्षी कहती हैं कि उन्होंने समस्याओं से निजात पाने के लिए कई विकल्प देखे तो उन्हें पता चला कि ई-रिक्शा सब्सिडी रेट पर उपलब्ध है. इस जोड़े ने ईएमआई पर ई-रिक्शा खरीदा और फिर उनके पति पम्मी शर्मा ने उन्हें ई-रिक्शा चलाना सिखाया. 

पति पम्मी शर्मा को मीनाक्षी पर गर्व
मीनाक्षी कहती हैं, मुझे खुशी होती है कि मेरी कड़ी मेहनत से पति का मेडिकल बिल पूरा हो जाता है और बेटों की जरूरतें पूरी हो जीत हैं. वहीं, उनके पति ने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा नहीं था कि मीनाक्षी भदरवा के बिजी बाजार में ई-रिक्शा चला लेगी लेकिन हमारे पास और कोई विकल्प नहीं था. आज न केलव मैं संतुष्ट हूं बल्कि मुझे इसपर गर्व है. 

ये भी पढ़ें- Rajaouri Encounter : अलीगढ़ के सचिन लौर हुए राजौरी में शहीद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
कश्मीर के आतंकी लतीफ भट पर 15 लाख का इनाम घोषित, जारी हुए पोस्टर
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दक्षिण और उत्तर कश्मीर में फ्लैश फ्लड, उफान पर नदी-नाले; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
महबूबा मुफ्ती की बढ़ीं मुश्किलें, तिरंगे के अपमान में शिकायत दर्ज
महबूबा मुफ्ती की बढ़ीं मुश्किलें, तिरंगे के अपमान में शिकायत दर्ज
वैष्णो देवी श्राइन विवाद पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सबूत बचाने के भी आदेश
वैष्णो देवी श्राइन विवाद पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सबूत बचाने के भी आदेश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget