एक्सप्लोरर

जम्मू में पर्यटन विभाग की ओर से दीपावली उत्सव का आगाज, सांसद ने लोगों से की ये अपील

Jammu Kashmir News: जम्मू में दीपावली उत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग ने अप्सरा रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर किया है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने विशेष छूट का ऐलान किया है.

Jammu Kashmir News: त्योहारों के मौसम में जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग की तरफ से अप्सरा रोड पर दीपावली उत्सव की शुरुआत हुई है. दीपावली उत्सव का उद्घाटन जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने किया. उन्होंने कहा कि डोगरा संस्कृति की झलक दीपावली उत्सव में देखने को मिलेगी.

दीपावली मनाने वाले लोगों को भी घर की सजावट का सामान मिल जायेगा. जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय ने कहा कि दीपावली उत्सव में 30 से ज्यादा स्टार्टअप के प्रोडक्ट्स लोगों को मुहैया होंगे. लोग स्टार्टअप के प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकेंगे.

पर्यटन विभाग ने उत्सव का आयोजन अप्सरा रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर किया है. दीपावली उत्सव के मौके पर दुकानदारों ने विशेष छूट का ऐलान किया है. बाजार को दुल्हन की तरह सजाया भी गया है. गौरतलब है कि दीपावली उत्सव कई प्रमुख बाजारों में धूमधाम से मनाया जाता है. जम्मू के सबसे पुराने रघुनाथ बाजार की रौनक देखते ही बनती है. बाजार को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है.

दीपावली उत्सव में डोगरा संस्कृति की झलक

माता वैष्णो देवी के बेस स्टेशन कटरा की भी सूरत बदली हुई नजर आती है. माता के श्रद्धालुओं को इन दिनों कटरा का एक नया लुक देखने को मिलता है. जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय ने पर्यटन को बढ़ावा देने में त्योहार की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जम्मू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए दीपावली उत्सव का आयोजन अहम है. 

क्या बोले जम्मू के सांसद जुगल किशोर शर्मा? 

जम्मू सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पर्यटन विभाग की पहल को सराहा. उन्होंने कहा कि जम्मू की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं. दीपावली उत्सव जम्मू के सांस्कतिक ताने बाने की पहचान है. उन्होंने लोगों से दीपावली उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की. 

ये भी पढ़ें-

जम्मू कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में PM मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget