एक्सप्लोरर

Watch: श्रीनगर के डल झील में तेज हवाओं से पलटी शिकारा, पिता को बचाने के लिए कूदा बेटा लापता

Dal Lake Boat Capsized: जम्मू-कश्मीर में अचानक बदले मौसम ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी. तेज हवा के झोंको से डल झील में शिकारा पलट गई. इस हादसे में एक शख्स लापता हो गया.

Dal Lake Boat Capsized: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी. तूफानी हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए और शिकारा नावें पलट गईं.

इस हादसे में बाप-बेटे झील में गिर गए. स्थानीय लोगों और बचाव दल ने पिता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बेटे का पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

मौके पर मौजूद एक शख्स ने कहा, ''तूफान की वजह से नाव पलट गई. उसमें दो लोग सवार थे. फिर तीन चार लोगों ने बचाने के लिए छलांग लगाई. बाप उसका पहले डूब गया, बेटा उसे लाने के लिए गया. बेटा डूब गया और बाप बच गया. चार लोगों ने उन्हें बचाया, उसे ऊपर लाया गया.'' 

अधिकारियों ने बताया कि बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान जलाशयों में जाने से बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीमें और स्थानीय गोताखोर लापता लड़के का पता लगाने के लिए डल झील में अपना खोज अभियान जारी रखे हुए हैं.

हवाई उड़ानें प्रभावित

श्रीनगर हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है. इंडिगो के दो उड़ानों 6E896/2305 (दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली) और 6E214 (मुंबई-श्रीनगर-जम्मू) को क्रमशः चंडीगढ़ और दिल्ली डायवर्ट किया गया है. तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे भारी यातायात जाम हो गया. हालांकि सड़क साफ करने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है.

दो घंटे चली हवाएं

मौसम पर्यवेक्षक ने कहा कि तेज हवाएं करीब दो घंटे तक चलीं, जिससे काफी नुकसान हुआ. तूफान के कारण कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली भी गुल हो गई, जिससे मुश्किलें और बढ़ गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
Amarnath Yatra: 7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget