एक्सप्लोरर

आतंकियों से बचाने वाले सज्जाद अहमद भट्ट को पुलिस ने दिया सम्मान, कहा- 'पर्यटक मुझे कह रहे थे कि...'

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले शॉल विक्रेता सज्जाद अहमद भट्ट ने कहा कि जिसने भी ऐसा काम किया है. गलत किया है, उनको सजा मिलनी चाहिए.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कई ऐसी कहानियां सामने आई है, जिसमें स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी. ऐसी ही कहानी शॉल विक्रेता सज्जाद अहमद भट्ट की है, जिसने आतंकियों की गोलीबारी से घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया.

सज्जाद अहमद भट्ट को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सम्मान दिया है. उन्होंने कहा, ''जम्मू कश्मीर पुलिस ने मुझे बुलाया था और उन्होंने मेरी तारीफ की कि आपने बहुत अच्छा काम किया और लोगों की जान बचाई. उन्होंने कहा कि आपने दिखाया कि दुनिया में अभी भी आप जैसे लोग जिंदा हैं और आपने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई.'' 

हम कभी नहीं भूलेंगे- शॉल विक्रेता

भट्ट ने कहा, ''उस वक्त वहां पर कयामत का मंजर था, जिसको हम कभी नहीं भूलेंगे और ना कभी देखा था. वहां पर लोग रो रहे थे, बेसुध पड़े हुए थे. सैलानी मुझसे कह रहे थे कि हमें किसी भी तरह यहां से बचा लो.'' 

उन्होंने कहा, ''जब मैं वहां पहुंचा तो लोग जख्मी पड़े हुए थे. सैलानी डरे हुए सहमे हुए थे, कई जख्मी थे, उन्हें हमने अस्पताल तक पहुंचाया और जो भी मिला मुझे मैंने कंधे पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया. मैंने इंसानियत के नाते लोगों की वहां पर मदद की, क्योंकि वहां पर भी सब इंसान ही थे.'' 

शॉल विक्रेता ने कहा, ''वहां पर एक फैमिली थी, उसके पिता की डेथ हो गई थी, लेकिन उनकी मां और बेटे को मैंने बचाया.'' जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. 

गलत काम का गलत नतीजा होता है. जो जहर खाता है वह मर जाता है. जिसने भी यह काम किया, गलत किया उनको सजा मिलनी चाहिए. 

हम एक दूसरे के दिलों में नफरत फैलाएंगे तो देश कैसे चलेगा हमें भी अपने हिंदुस्तान को आगे बढ़ाना है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget