एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा न देने पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, कहा- ‘आतंक का सिर कुचलने के लिए...’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा न देने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आतंक का खात्मा करने के लिए चुनी हुई सरकार को साथ लेकर चलने की जरूरत है.

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी पर प्रदेश को राज्य का दर्जा देने में देरी होने पर हमला बोला है. उन्होंने केंद्र सरकार को प्रदेश में आतंक के निपटारे के लिए चुनी हुई सरकार को साथ लेकर चलने की बात कही है और  बीजेपी पर जम्मू कश्मीर के डोगरा शासको का अपमान करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा है कि जम्मू कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाकर बीजेपी ने अपमान किया है और अब प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश बने हुए 5 साल पूरे होने पर भी राज्य का दर्जा नहीं दिया जा रहा है.

कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि अगर अब भी जम्मू कश्मीर को राज्य सरकार का दर्जा दिया जाता है तो वो महाराजा हरिसिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसके साथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा.   

'आतंक का सिर कुचलने के लिए कड़े उदम उठाने की जरूरत'
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आतंकवाद को चुनौती करार देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि हाल ही के दिनों में आतंकियों ने कश्मीर घाटी में सिलेक्टिव किलिंग की रणनीति अपनाई है, पिछले कुछ सालों से जम्मू में  आतंकी गतिविधियां बढ़ी है. आतंक का सिर कुचलने के लिए और कड़े कदम उठाने की जरूरत है. कांग्रेस ने हमले में मारे गए लोगों की परिवारों के लिए संवेदना भी जताई है. 

हार को लेकर भी हो रही समीक्षा
वहीं हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर नेताओं ने दावा किया कि वे इसकी वजह जानने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से लगातार बात कर रहे हैं. इसके साथ ही इस तथ्य की भी जांच कर रहे है कि किस तरह से प्रशासन जम्मू में विरोधी पार्टियों द्वारा राशन की सप्लाई, शराब और पैसे की आवाजाही पर रोक लगाने में असमर्थ रहा. वहीं उन सीटों पर जांच की जा रही है जहां कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद थी लेकिन वो जीत नहीं पाई.

यह भी पढ़ें: 'हमने लोगों से वादे...', CM उमर अब्दुल्ला की तरफ राज्य के दर्जे की मांग तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget