एक्सप्लोरर

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अब गुलमर्ग में की बैठक, कहा- 'धार्मिक नेताओं के कहे बिना पहली बार हुआ जब...'

Omar Abdullah in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग में नेताओं के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने पर्यटन को लेकर बयान दिया.

Omar Abdullah in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अब पर्यटकों को वापस बुलाना बड़ी चुनौती है. इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लगातार उन स्थानों पर जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते थे. बुधवार (28 मई) को सीएम ने कैबिनेट नेताओं और स्थानीय विधायकों के साथ बैठक की. इस दौरान पर्यटकों को कैसे बिना भय आकर्षित किया जाए, इस पर फोकस था. 

इससे पहले मंगलवार (27 मई) को सीएम ने पहलगाम में बैठक की थी. यहां वो साइकिल चलाते भी दिखे. उनका मकसद पर्यटकों में डर खत्म करना था. गुलमर्ग में बुधवार को बैठक के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहले जो घटना हुई और जो अभी (पहलगाम आतंकी हमला) हुई है, उसमें बड़ा फर्क है.

सभी ने 22 अप्रैल की घटना की निंदा की- उमर अब्दुल्ला

सीएम ने कहा, ''पहली मर्तबा कश्मीर के लोगों ने बाहर आकर इस हमले की निंदा की. बिना किसी के कहे, ये हुआ. सरकार, सियासी नेता और मजहबी नेता ये नहीं कह सकते कि उनके कहने पर ऐसा हुआ. लोग खुद बाहर आए, कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक, चाहे वो चिनाब हो, पीरपंजाल हो, कश्मीर हो या जम्मू हो, हमारे बड़े और छोटे शहर, गांव में लोग बाहर आए और 22 अप्रैल की घटना की निंदा की.''

उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कहा, ''सच्चाई है कि यहां चुनी हुई सरकार की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं है. किसकी जिम्मेदारी है? उप-राज्यपाल की है. यहां तीन प्रकार की शक्ति है, जिन्हें समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यहां चीजें सुचारू रूप से चले. मैं पर्यटन को बढ़ा दे रहा हूं. प्रमोट कर रहा हूं.''

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि यहां पर्यटक आएं और पर्यटकों की सुरक्षा वर्तमान में उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आती है और यही वह बिंदु है, जिसे मैंने उठाया था कि केंद्र सरकार, चुनी हुई सरकार और राजभवन को यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है कि 22 अप्रैल को जो हुआ, वह दोबारा न हो.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget