एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: बडगाम में कश्मीरी पंडित की हत्या से पूरे कश्मीर में उबाल, जमकर हो रहे प्रदर्शन

Budgam के चाडूरा तहसील में कार्यरत कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में कश्मीरी पंडितों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे और बारामुला-श्रीनगर राजमार्ग को को जाम कर प्रदर्शन किया.

Budgam Kashmiri Pandit Killing: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बडगाम (Budgam) जिले में गुरुवार को आतंकियों ने तहसीलदार कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी को गोली मार दी. इससे वह लहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े. अचानक हुई दफ्तर में फायरिंग से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. आतंकियों के मौके से फरार होने के बाद अन्य ने घायल कर्मचारी राहुल भट को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया. जहां उन्होंने कुछ देर चले उपचार के बाद दम तोड़ दिया. वहीं अब इस घटना के बाद पूरे कश्मीर में उबाल है. बडगाम से लेकर श्रीनगर तक जमकर प्रदर्शन भी हो रहे हैं.

बता दें कि बडगाम के चाडूरा तहसील में कार्यरत कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में कश्मीरी पंडितों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे और बारामुला-श्रीनगर राजमार्ग को को जाम कर आक्रोश जताया. यह प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा. मौके पर पहुंचे कश्मीरी पंडितों ने शव को सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने कहा है कि बिना सुरक्षा के वे काम पर नहीं जाएंगे. वहीं प्रदर्शनकारी उप राज्यपाल के आने को लेकर अड़े रहे लेकिन बाद में उप पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार के आश्वासन पर कर्मचारी शव उठाने को तैयार हुए.

J&K News: महबूबा मुफ़्ती का आरोप- देश में मुसलमानों को उकसाने की हो रही कोशिश, समुदाय से की ये खास अपील

आतंकियों में उर्दू भाषा में जारी किया ये मैसेज

जानकारी के  मुताबिक आतंकी वारदात के बाद सुरक्षाबल तहसीलदार कार्यालय में पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है. कश्मीर टाइगर नाम के कम चर्चित आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. आतंकी संगठन ने वारदात के बाद उर्दू भाषा में लिखा मैसेज भी जारी किया. अपने मैसेज में आतंकी संगठन ने लिखा, 'आज बडगाम के चडूरा में हिंदू आतंकी की हत्या की कश्मीर टाइगर जिम्मेदारी लेता है. हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हिंदू दफ्तरों में जो भी मुसलमानों को परेशान करेगा, उसका यही अंजाम होगा. अगर भविष्य में किसी ने मुसलमानों को तंग करने की कोशिश की तो उन्हें भी यही नतीजा भुगतना होगा.'

Jammu Kashmir News: कश्मीरी युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने के आंकड़े में बड़ी गिरावट, आई है ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget