एक्सप्लोरर

आतंकियों को देने जा रहे थे हथियार, बारामूला में चेकिंग में गिरफ्तार हुए लश्कर के तीन सदस्य

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों को आतंकी संगठन लश्कर के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने हथियार सप्लाई कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Jammu Kashmir News: सुरक्षाबलों ने उत्तरी-कश्मीर के बारामूला (Baramulla) जिले में एक अभियान में लश्कर के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.  पुलिस के अनुसार, तीनों को बारामूला के पट्टन इलाके के पास वाहनों की नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया.

जांच के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन जिसका पंजीकरण संख्या JKO5K-5977 भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे रोक लिया गया. वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. बरामद हथियारों में एक एके-47 राइफल, 256 राउंड गोला-बारूद के साथ तीन मैगजीन, 21 राउंड गोलियों के साथ एक पिस्टल और अन्य सामान शामिल हैं.

गिरफ्तारी से रुकी आतंकी को हथियार की सप्लाई

 सभी हथियार कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से लाए गए थे और बारामूला जिले के सोपोर इलाके में लश्कर के आतंकवादियों को सौंपे जाने थे. तीनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई.

पकड़ा गया एक आतंकी की उम्र महज 19 साल

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बडगाम जिले के खानसाब निवासी फैयाज अहमद अहंगर, खितांगन बारामूला के बशारत सुल्तान माग्रे और कुपवाड़ा जिले के चौकड़ी तंगधार निवासी रईस अहमद नजर के रूप में हुई है. दो आरोपियों की उम्र करीब 40 साल है, जबकि एक आरोपी की उम्र महज 19 साल है. पुलिस स्टेशन पट्टन में एफआईआर नंबर 01/2025 यू/एस 16,23 यूए(पी) एक्ट, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

बीते कुछ महीनों में लगातार मारे जा रहे आतंकी

पिछले साल दिसंबर महीने में ही कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए थे. सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए थे. सितंबर और नवंबर में भी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी मारे गए थे. नवंबर में तीन और सितंबर में पांच आतंकियों को मार गिराया गया था.

ये भी पढ़ें- कश्मीर घाटी और लद्दाख में भीषण शीतलहर से बढ़ेगी मुश्किलें, किस जिले में कितना है तापमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
Amarnath Yatra: 7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget