एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022: एलजी ने रवाना किया पहला जत्था, कड़ी सुरक्षा के बीच कल से होगी यात्रा की औपचारिक शुरुआत

Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha ने कहा, केंद्र शासित प्रदेश के लोग तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं. सुरक्षा बल सतर्क हैं. सुचारू संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा (Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha) ने जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया. वार्षिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2022) कल यानी 30 जून से औपचारिक रूप से शुरू हो रही है. कोरोना महामारी की वजह से दो साल से बंद इस यात्री में इसबार रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्रियों को पहुंचने की उम्मीद है. यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर प्रशासन (Jammu and Kashmir Administratio) का अनुमान है कि इसबार आठ लाख से अधिक तीर्थयात्री यात्रा के लिए आ सकते हैं.

सुरक्षा बल सतर्क-एलजी
इससे पहले यात्रा की सुरक्षा समीक्षा करते हुए एलजी सिन्हा ने कहा कि, केंद्र शासित प्रदेश के लोग आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं. सिन्हा ने भगवतीनगर में यात्री निवास आधार शिविर का दौरा किया और तीर्थयात्रा की व्यवस्था की समीक्षा की. सिन्हा ने कहा, ''सुरक्षा बल सतर्क हैं. यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.''

Udaipur Murder Case Live: उदयपुर की घटना के बाद राजस्थान में धारा 144 लागू, जांच के लिए SIT का गठन, NIA भी पहुंची

जम्मू में तैनात होंगे 5000 सुरक्षाकर्मी-एलजी
अमरनाथ यात्रा आगामी 30 जून से दो मार्गों से शुरू होगी. पहला 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक मार्ग जो कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम से शुरू होता है. दूसरा 14 किलोमीटर लंबा मार्ग मध्य कश्मीर के बालटाल से शुरू होता है. गौरतलब है कि 2019 में यात्रा को अनुच्छेद 370 के कारण बीच में रोक दिया गया था और फिर दो साल कोविड महामारी के कारण यात्रा नहीं हो सकी. यात्रा के लिए अब तक लगभग तीन लाख तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए जम्मू शहर में कम से कम पांच हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

11 अगस्त तक चलेगी यात्रा
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) तीर्थयात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के वास्ते सारे इंतजाम कर रहा है. साथ ही उसने उन लोगों के लिए ऑनलाइन दर्शन की भी व्यवस्था की है जो यात्रा नहीं कर सकते. बोर्ड ने यात्रा के इच्छुक लोगों से आधार कार्ड या अन्य बायोमेट्रिक सत्यापित दस्तावेज लेकर आने को कहा है. यह यात्रा 30 जून को शुरू होगी और इसका समापन रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त को होगा.

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा पर इसबार रिकॉर्ड संख्या में पहुंचेंगे तीर्थयात्री, जानिए क्या है तैयारी और क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget