एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले का अमरनाथ यात्रा पर नहीं पड़ा असर, लाखों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

Jammu Kashmir News: कश्मीर हमले के बाद अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी है. एक हफ्ते से कम में एक लाख दर्शन कर चुके हैं, जिससे जम्मू के व्यापारियों को राहत और कमाई मिली है.

Amarnath Yatra 2025: कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद इस बार अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आलम यह है कि यात्रा के मात्र 6 दिनों में ही एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं, जिससे जम्मू में व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं.

'बम बम भोले' का जयघोष लगा रहे ये उत्साहित श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के भक्त हैं, जो देश भर से बाबा अमरनाथ के पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने के लिए जम्मू पहुंचे हैं. 22 अप्रैल को कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस बार श्रद्धालु आस्था से आतंक पर चोट कर रहे हैं.

आस्था के आगे आतंक का असर फीका

इस हमले के बाद हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं का जोश कितना है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यात्रा के मात्र एक हफ्ते से भी कम समय में एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं. श्रद्धालुओं का दावा है कि कोई भी आतंकी हमला उनकी आस्था पर चोट नहीं कर सकता.

22 अप्रैल को जब पहलगाम में हमला हुआ था तो उसका सीधा असर जम्मू आ रहे पर्यटकों और श्रद्धालुओं पर पड़ा था. जम्मू के बाजार सूने पड़ गए थे और व्यापारी इस बात को लेकर परेशान थे कि उनके भविष्य का क्या होगा.

छोटे व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं

लेकिन जैसे ही अमरनाथ यात्रियों की बेतहाशा भीड़ जम्मू पहुंच रही है, यहां छोटे व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं. जम्मू में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स का दावा है कि अगर यात्रा इसी तरीके से चलती रही और यात्रा पर मौसम की मार नहीं पड़ी.

तो इससे जम्मू और कश्मीर के व्यापारियों को हजारों करोड़ रुपए का व्यापार मिलेगा. व्यापारियों ने दावा किया है कि यात्रा से न केवल बड़े-बड़े होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को फायदा होता है, बल्कि जम्मू और कश्मीर के छोटे व्यापारियों से लेकर पानी और पिट्ठू चलाने वालों तक को इस यात्रा से इतनी कमाई होती है कि उनका साल भर का खर्च निकल जाता है.

इस यात्रा से हजारों करोड़ का फायदा होने वाला है - प्रधान अरुण गुप्ता 

चेंबर के प्रधान अरुण गुप्ता का कहना है कि इस यात्रा से हजारों करोड़ का फायदा होने वाला है. इस बार अमरनाथ यात्रा में पहुंचे श्रद्धालु न केवल प्रशासन के प्रबंधन से खुश हैं, बल्कि इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी यात्रियों का इस यात्रा में हौसला बढ़ा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
अमरनाथ यात्रा: तीसरे दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, बना रिकॉर्ड
अमरनाथ यात्रा: तीसरे दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, बना रिकॉर्ड
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहलगाम के पोनी कारोबारियों में जगी उम्मीद, आतंकी हमले से ठप था रोजगार
अमरनाथ यात्रा से पहलगाम के पोनी कारोबारियों में जगी उम्मीद, आतंकी हमले से ठप था रोजगार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget